लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के टीके ‘स्पूतनिक 5’ के उत्पादन के लिये भारत से साझेदारी की रूस को उम्मीद : आरडीआईएफ सीईओ

By भाषा | Updated: August 21, 2020 00:43 IST

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की थी कि उनके देश ने कोविड-19 का दुनिया का पहला टीका बना लिया है जो “काफी प्रभावी” तरीके से काम करता है और इस बीमारी के खिलाफ “स्थिर प्रतिरक्षा” देता है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस कोविड-19 के टीके स्पूतनिक 5 के उत्पादन के लिये भारत के साथ साझेदारी पर विचार कर रहा है। स्पूतनिक 5 का विकास गामालेया महामारी रोग और सुक्ष्मजीव विज्ञान शोध संस्थान और आरडीआईएफ मिलकर कर रहे हैं।

नयी दिल्ली: रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) किरिल दमित्रिएव ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस कोविड-19 के टीके स्पूतनिक 5 के उत्पादन के लिये भारत के साथ साझेदारी पर विचार कर रहा है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की थी कि उनके देश ने कोविड-19 का दुनिया का पहला टीका बना लिया है जो “काफी प्रभावी” तरीके से काम करता है और इस बीमारी के खिलाफ “स्थिर प्रतिरक्षा” देता है। स्पूतनिक 5 का विकास गामालेया महामारी रोग और सुक्ष्मजीव विज्ञान शोध संस्थान और आरडीआईएफ मिलकर कर रहे हैं।

इस टीके के तीसरे चरण का परीक्षण या बड़े पैमाने पर नैदानिक परीक्षण नहीं हुआ है। एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दमित्रिएव ने कहा कि लातिन अमेरिकी, एशिया और पश्चिम एशिया के कई देश टीके के उत्पादन में इच्छुक हैं।

उन्होंने कहा, “इस टीके का उत्पादन बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा है और फिलहाल हम भारत के साथ साझेदारी की उम्मीद कर रहे हैं... यह कहना बेहद महत्वपूर्ण है कि टीके के उत्पादन के लिये होने वाली यह साझेदारियां हमें मांग को पूरा करने में सक्षम बनाएंगी।” दमित्रिएव ने कहा कि रूस अंतरराष्ट्रीय सहयोग की उम्मीद कर रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसरूसकोरोना वायरस वैक्सीन ट्रायल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल