लाइव न्यूज़ :

कैफे में आग लगने से 15 लोगों की मौत, बचावकर्ताओं ने 250 लोगों को बाहर निकाला, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2022 15:37 IST

रूसः आपातकालीन अधिकारियों ने बताया कि कैफे में सुबह के समय एक विवाद के दौरान किसी ने फ्लेयर गन का इस्तेमाल किया, जिसके बाद आग लग गयी।

Open in App
ठळक मुद्देबचावकर्ताओं ने 250 लोगों को बाहर निकाला।पुलिस फ्लेयर गन का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।कोस्त्रोमा उत्तरी मॉस्को से करीब 340 किलोमीटर दूर स्थित है।

मॉस्कोः रूस के कोस्त्रोमा शहर में एक कैफे में आग लगने से शनिवार को 15 लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य झुलस गए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि कैफे में सुबह के समय एक विवाद के दौरान किसी ने फ्लेयर गन का इस्तेमाल किया, जिसके बाद आग लग गयी।

बचावकर्ताओं ने 250 लोगों को बाहर निकाला। कोस्त्रोमा क्षेत्र के गवर्नर सर्गेई स्तिनिकोव ने कहा कि घटना में मामूली रूप से झुलसे लोगों का उपचार चल रहा है। अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के दौरान कैफे की छत गिर गयी।

उन्होंने कहा कि मामले की आपराधिक जांच शुरू कर दी गयी है और पुलिस फ्लेयर गन (ऐसी पिस्तौल जिससे आग निकलती है) का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। कोस्त्रोमा उत्तरी मॉस्को से करीब 340 किलोमीटर दूर स्थित है और यह 2,70,000 लोगों की आबादी वाला शहर है।

टॅग्स :रूसव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा