लाइव न्यूज़ :

बगदादी के मारे जाने के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावे पर रूस को है संदेह, तुर्की ने किया स्वागत

By भाषा | Updated: October 28, 2019 05:54 IST

रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेन्कोव ने एक बयान में कहा, ‘‘रक्षा मंत्रालय के पास इदलिब में अमेरिकी सेना की कार्रवाई के बारे में विश्वसनीय जानकारी नहीं है जिसमें बगदादी के मारे जाने की बात कही जा रही है।’’

Open in App
ठळक मुद्देरूस ने आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट प्रमुख अबू बक्र अल बगदादी की मौत पर रविवार को संदेह जताया जिसके वर्ष 2014 से अबतक कई बार मारे जाने की खबरें आ चुकी हैं।तुर्की ने बगदादी के मारे जाने को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अहम मोड़ करार दिया।

रूस ने आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट प्रमुख अबू बक्र अल बगदादी की मौत पर रविवार को संदेह जताया जिसके वर्ष 2014 से अबतक कई बार मारे जाने की खबरें आ चुकी हैं। वहीं तुर्की ने बगदादी के मारे जाने को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अहम मोड़ करार दिया।

रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेन्कोव ने एक बयान में कहा, ‘‘रक्षा मंत्रालय के पास इदलिब में अमेरिकी सेना की कार्रवाई के बारे में विश्वसनीय जानकारी नहीं है जिसमें बगदादी के मारे जाने की बात कही जा रही है।’’

वहीं तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने रविवार को ट्वीट करके बगदादी के मारे जाने का स्वागत किया और कहा कि यह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ‘‘अहम मोड़’’ है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि सीरिया के भीतर शनिवार रात अमेरिकी सेना की कार्रवाई में आईएसआईएस प्रमुख बगदादी मारा गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि अमेरिका मारे गए आईएसआईएस प्रमुख अबू बक्र अल बगदादी के उत्तराधिकारियों के बारे में जानता है और उन पर नजर रख रहा है। बता दें कि बगदादी ने खुद को खलीफा भी घोषित कर रखा था और वह सार्वजनिक तौर पर सिर्फ एक बार जुलाई 2014 में मोसुल के अल-नूरी मस्जिद में नजर आया था और इराक तथा सीरिया में इस्लामिक स्टेट के जन्म की घोषणा की थी। इस मस्जिद पर इराकी सुरक्षाबलों ने 2017 में कब्जा कर लिया था। इस साल अप्रैल में वह पांच साल में पहली बार जिहादी संगठन द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में नजर आया था।

टॅग्स :रूसतुर्कीअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल