लाइव न्यूज़ :

रुस : नवेलनी के सहयोगियों को सार्वजनिक पदों पर जाने से रोकने के लिए विधेयक

By भाषा | Updated: May 26, 2021 01:08 IST

Open in App

मास्को, 25 मई (एपी) रुस के सांसदों ने मंगलवार को एक ऐसे विधेयक को प्रारंभिम मंजूरी दे दी जिसके तहत चरमपंथी घोषित किए गए समूहों के सदस्यों के सार्वजनिक पदों पर आसीन होने पर पाबंदी होगी। यह विधेयक विपक्ष के नेता एलेक्सी नवेलनी और उनके समर्थकों को संसद में पहुंचने से रोकने के मकसद से लाया गया है।

क्रेमलिन के नियंत्रण वाले निचले सदन, ‘स्टेट ड्यूमा’ ने महत्वपूर्ण दूसरे पठन में जल्दी-जल्दी में विधेयक पेश किया। तीसरे पठन के बाद इस विधेयक को ऊपरी सदन की मंजूरी की जरुरत होगी। उसके बाद राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के हस्ताक्षर के साथ ही यह कानून का रूप ले लेगा।

एक ओर जहां सांसद इस विधेयक पर विचार कर रहे हैं वहीं मास्को में अभियोजक नवेलनी की संस्था ‘फाउंडेशन फॉर फाइटिंग करप्शन’ और उसके क्षेत्रीय कार्यालयों को चरमपंथी घोषित करने की कार्रवाई में जुटे हैं।

नवेलनी और उनके सहयोगियों ने सितंबर में होने वाले आम चुनावों से पहले इस कदम को विपक्ष की आवाज को कुचलने वाला बताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना