लाइव न्यूज़ :

रूस चीन के साथ मिल कर रहा है सबसे बड़ा युद्ध अभ्यास, तीन लाख सैनिक, एक हजार एयरक्राफ्ट शामिल

By भाषा | Updated: September 11, 2018 19:26 IST

रक्षा मंत्रालय ने अभ्यास के आरंभ में वाहनों, विमानों, हेलिकॉप्टरों और जहाजों को अपने-अपने मोर्चे पर डटे होने का वीडियो फुटेज जारी किया।

Open in App

चीता (रूस), 11 सितंबर (एएफपी) रूस ने मंगलवार को बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू किया। इसे अब तक का सबसे बड़ा अभ्यास बताया जा रहा है जिसमें सैकड़ों जवान चीनी सैनिकों के साथ हिस्सा ले रहे हैं।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के युद्धाभ्यास में शिरकत करने की उम्मीद है। रूस के सुदूर पूर्वी शहर व्लादीवोस्तोक में एक आर्थिक मंच में भी वह हिस्सा लेंगे और इस बैठक में उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग प्रमुख अतिथियों में हैं।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सप्ताह भर चलने वाला युद्धाभ्यास ‘‘वोस्तोक-2018’’ रूस के सुदूरवर्ती इलाके में शुरू हुआ है।

इस अभ्यास में करीब 300,000 सैनिक, 36,000 सैन्य वाहन, 80 जहाज और 1000 विमान, हेलिकॉप्टर और ड्रोन हिस्सा ले रहे हैं। इस अभ्यास में करीब 3,500 चीनी सैनिक शामिल होंगे। 

रक्षा मंत्रालय ने अभ्यास के आरंभ में वाहनों, विमानों, हेलिकॉप्टरों और जहाजों को अपने-अपने मोर्चे पर डटे होने का वीडियो फुटेज जारी किया।

यह सैन्य अभ्यास ऐसे वक्त हो रहा है जब यूक्रेन और सीरिया में संघर्ष तथा पश्चिम के मामलों में रूस पर दखल देने का आरोप लग रहा है। 

राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मंगलवार को संवाददातओं से कहा कि ये काफी महत्वपूर्ण अभ्यास है, लेकिन ये सैन्य बलों की प्रगति का नियमित वार्षिक अभियान है। 

टॅग्स :रूसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा