लाइव न्यूज़ :

पार्टी में शराब खत्म हुई तो पी लिया कोरोना वायरस को मारने वाला हैंड सैनेटाइजर, 7 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: November 22, 2020 11:46 IST

हैंड सैनेटाइजर जहां आज के दौर में कोरोना संक्रमण से बचने में बड़ी मदद कर रहा है, वहीं एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रूस में पार्टी में शराब कम पड़ जाने पर कई लोगों ने सैनेटाइजर पी लिया।

Open in App
ठळक मुद्देरूस के एक गांव में हैंड सैनेटाइजर पीने का मामला आया सामने, गुरुवार की घटनापार्टी में शराब खत्म होने के बाद लोगों ने पी लिया सैनेटाइजर, अब भी दो लोग कोमा में

कोरोना संक्रमण के प्रकोप के बीच रूस के एक गांव में हैंड सैनेटाइजर पीने से 7 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। वहीं, दो लोग कोमा में हैं और इन्हें आईसीयू में रखा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार पार्टी में शराब खत्म होने जाने के बाद इन लोगों ने सैनेटाइजर पी लिया था। ये घटना गुरुवार को रूस के याकुटिया प्रांत के जिले टैटिंस्की के टोमटोर गांव का है। 

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार शराब खत्म होने के बाद पार्टी में शामिल 9 लोगों ने शराब खत्म होने के बाद सैनेटाइजर पी लिया था। इस सैनेटाइजर में करीब 69 प्रतिशत मेथनॉल है जिसका इस्तेमाल महामारी के दौर में हाथ साफ करने के लिए हो रहा है।

इस घटना में पहले तीन लोगों की मौत हुई। इसमें 41 साल की महिला सहित 27 और 59 साल के दो पुरुष शामिल हैं। इसके बाद 6 अन्य लोगों को आनन-फानन में एयरक्राफ्ट के जरिए प्रांत की राजधानी याकुत्सक ले जाया गया। शुक्रवार को तीन और लोगों की मौत अस्पताल में हो गई। इनकी उम्र क्रमश: 28, 32 और 69 साल थी। वहीं, शनिवार को भी एक मौत हुई।

क्षेत्र के एक जांच अधिकारी के अनुसार सैनेटाइजर पीने से इनके शरीर में जहर फैल गया था। इस बीच पूरे मामले की जांच भी शुरू हो गई है और आपराधिक केस दर्ज किया गया है। रूस की सरकार लगातार पिछले दिनों में लोगों से सैनेटाइजर नहीं पीने के निर्देश जारी करती रही है।

बता दें कि कोरोना वर्ल्डमीटर के अनुसार पूरी दुनिया में कोविड-19 के साढ़े पांच करोड़ से अधिक मामले अभी तक सामने आ चुके हैं। इसमें 13 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। रूस सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों की लिस्ट में अभी 5वें स्थान पर है। यहां 2,127,051 केस आए हैं और 48,518 लोगों की मौत हुई है। पहले स्थान पर अमेरिका है जहां एक करोड़ से अधिक संक्रमण के मामले अब तक आए हैं। साथ ही अमेरिका में ढाई लाख से अधिक लोगों की मौत भी हुई है।

टॅग्स :रूसकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'