लाइव न्यूज़ :

नाइट क्लब ने चल रही थी पार्टी, अचानक गिरी छत; कैरिबियाई देश डोमिनिकन रिपब्लिक में 79 लोगों की मौत से पसरा मातम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2025 09:31 IST

Roof collapse at Dominican Republic Nightclub: जेट सेट दक्षिणी सैंटो डोमिंगो में स्थित एक प्रतिष्ठित नाइट क्लब है जो लगभग पांच दशकों से संचालित है।

Open in App

Roof collapse at Dominican Republic Nightclub: डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सैंटो डोमिंगो में मंगलवार तड़के एक नाइटक्लब की छत गिरने की घटना में कम से कम 79 लोगों की मौत हो गई और 160 अन्य घायल हैं। प्राधिकारियों ने बताया कि जेट सेट नाइटक्लब में मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है। आपातकालीन अभियान केंद्र के निदेशक जुआन मैनुअल मेंडेज ने कहा कि मलबे में कुछ लोगों के जीवित होने की संभावना के साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम मलबे की सफाई कर रहे हैं और लोगों को खोज रहे हैं। हम बिना थके लोगों की तलाश में जुटे हैं।’’ मेंडेज ने मंगलवार शाम में बताया कि 66 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि कम से कम 160 लोग घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में मोंटेक्रिस्टी की गवर्नर नेल्सी क्रूज भी शामिल हैं। उन्होंने देर रात 12.49 बजे राष्ट्रपति लुईस अबिनाडर को फोन कर बताया था कि छह गिर गई है और वह फंस गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक बाद में अस्पताल में क्रूज की मौत हो गई है। पूर्व मेजर लीग बेसबॉल पिचर ऑक्टेवियो डोटेल की भी हादसे में मौत हो गई।

नाइटक्लब की छत उस समय गिरी, जब मेरेंग्यू गायिका रूबी पेरेज प्रस्तुति दे रही थीं। पेरेज के मैनेजर एनरिक पॉलीनो ने संवाददाताओं को बताया कि उनका (पेरेज का) कंसर्ट सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात से कुछ समय पहले शुरू हुआ था और लगभग एक घंटे बाद नाइटक्लब की छत गिर गई। पॉलीनो के मुताबिक, हादसे में पेरेज के संगीत समूह में शामिल सैक्सोफोन वादक की मौत हो गई, जबकि पेरेज सहित अन्य सदस्य घायल हो गए।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक झटके में हुआ और शुरू में मुझे लगा कि भूकंप आया है। मैंने एक कोने में जाकर किसी तरह अपनी जान बचाई।’’ पॉलीनो की शर्ट खून से सनी हुई थी। राष्ट्रपति लुइस अबिनाडर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि सभी बचाव एजेंसियां ​​प्रभावित लोगों की मदद के लिए ‘‘अथक प्रयास’’ कर रही हैं।

उन्होंने लिखा, ‘‘हमें जेट सेट नाइटक्लब में हुई त्रासदी पर गहरा दुख है। हादसे के बाद से हम मिनट दर मिनट इससे जुड़ी जानकारी ले रहे हैं।’’ अबिनाडर दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और अपनों को खोज रहे लोगों को गले लगाया। नाइटक्लब की छत गिरने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

राष्ट्रपति अबिनाडर ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि सभी बचाव एजेंसियां ​​प्रभावित लोगों की मदद के लिए अथक प्रयास कर रही हैं। उन्होंने लिखा, ‘‘जेट सेट नाइटक्लब में हुये हादसे पर हमें गहरा दुख है। घटना के बाद से हम हर मिनट इस पर नज़र रख रहे हैं।’’ 

टॅग्स :PartyPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल