लाइव न्यूज़ :

रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर भारत और बांग्लादेश में बॉर्डर पर तनाव, बातचीत रहा विफल

By भाषा | Updated: January 20, 2019 21:39 IST

‘नो मेंस लैंड’ दो मुल्कों की सरहद के बीच एक ऐसी जगह होती है जिस पर दोनों में से किसी का अधिकार नहीं होता है।

Open in App

त्रिपुरा में बांग्लादेश से सटी सीमा पर कांटेदार बाड़ के पीछे ‘नो मेंस लैंड’ पर शुक्रवार से 31 रोहिंग्या मुसलमान फंसे हुए हैं, जबकि दोनों देशों के सीमा गार्डों के बीच उन्हें लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।‘नो मेंस लैंड’ दो मुल्कों की सरहद के बीच एक ऐसी जगह होती है जिस पर दोनों में से किसी का अधिकार नहीं होता है।सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने बताया कि बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने छह पुरुषों, नौ महिलाओं और 16 बच्चों को पकड़ा है। वे पश्चिम त्रिपुरा जिले में रायरमुरा में बाड़ के पीछे हैं।बीजीबी ने कहा है कि रोहिंग्या मुसलमान भारत से आए हैं जबकि बीएसएफ ने दावे से इनकार किया है। दोनों पक्ष शनिवार से दो बार मिल चुके हैं लेकिन मामले को सुलझाने में नाकाम रहे।बीएसएफ के उपमहानिरीक्षक सीएल बेलवा ने पीटीआई-भाषा से रविवार को कहा, ‘‘ वे पिछले 48 घंटे से अंतरराष्ट्रीय सीमा और कांटेदार बाड़ के बीच फंसे हुए हैं। उन्होंने बांग्लादेश से भारत में आने की कोशिश की लेकिन हमने उन्हें रोक दिया है।’’ डीआईजी ने कहा, ‘‘ हम कल रात से अपने संसाधनों में से रोहिंग्याओं को मानवीय आधार पर पानी और अन्य बुनियादी जरूरत की चीज़े दे रहे हैं।’’ बांग्लादेश के दावे को खारिज करते हुए बेलवा ने कहा कि भारत की तरफ बाड़ को काटने का कोई निशान नहीं है।

टॅग्स :रोहिंग्या मुसलमानबांग्लादेशइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट