लाइव न्यूज़ :

फ़िलीपीन्स के राष्ट्रपति ने चीन को दी धमकी, कहा- हमारे द्वीप को छुआ तो करेंगे सैन्य कारवाई

By विकास कुमार | Updated: April 5, 2019 14:39 IST

पीटीआई के मुताबिक, बीते शाम दिए गए अपने भाषण में उन्होंने कहा कि खबर मिली है कि चीन के तटरक्षक और सैंकड़ों मछुआरे पाग-असा द्वीप के इर्द-गिर्द मंडरा रहे हैं. दुर्तेते ने कहा, मैं तुमसे याचना नहीं करूंगा लेकिन कहता हूँ कि वहां से हट जाओ क्योंकि मेरे पास सैनिक हैं.

Open in App
ठळक मुद्देब्रूनेई, वियतनाम, फ़िलीपीन्स और मलेशिया भी इन द्वीपों पर अपना दावा करते हैं.भारत ने भी दक्षिण चीन सागर में वियतनाम के साथ मिल कर अपनी मौजूदगी बढ़ाई है.दक्षिण चीन सागर प्राकृतिक संसाधनों से लैस है जिसके कारण क्षेत्र में चीन अपनी मौजूदगी लगातार बढ़ा रहा है.

फ़िलीपीन्स के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुर्तेते ने चीन को आगाह किया है कि अगर चीन ने दक्षिण चीन सागर में पाग-असा द्वीप को छूने की भी कोशिश की तो उसे सैन्य कारवाई का सामना करना होगा. बता दें कि दक्षिण चीन सागर में ऐसे कई द्वीप हैं जिन पर चीन अपना एकाधिकार जमाता है. 

ब्रूनेई, वियतनाम, फ़िलीपीन्स और मलेशिया भी इन द्वीपों पर अपना दावा करते हैं. दक्षिण चीन सागर प्राकृतिक संसाधनों से लैस है जिसके कारण क्षेत्र में चीन अपनी मौजूदगी लगातार बढ़ा रहा है. 

दुर्तेते ने कहा है कि अगर चीन उनके पाग-असा द्वीप को छूता भी है तो वो अपने सैनिकों को हमले का आदेश दे सकते हैं. दुर्तेते अपने तीखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने एक बार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था. 

पीटीआई के मुताबिक, बीते शाम दिए गए अपने भाषण में उन्होंने कहा कि खबर मिली है कि चीन के तटरक्षक और सैंकड़ों मछुआरे पाग-असा द्वीप के इर्द-गिर्द मंडरा रहे हैं. दुर्तेते ने कहा, मैं तुमसे याचना नहीं करूंगा लेकिन कहता हूँ कि वहां से हट जाओ क्योंकि मेरे पास सैनिक हैं. और इसके साथ ही उन्होंने अपने सैनिकों को आत्मघाती हमला करने के लिए तैयार रहने को कहा है. 

दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी को लेकर अमेरिका भी चिंतित है. भारत, जापान और अमेरिका ने मिल कर हाल के वर्षों में दक्षिण चीन सागर में कई सैनिक अभ्यास किए हैं ताकि चीन के प्रभुत्व को चुनौती दी जा सके. चीन ने दक्षिण चीन सागर में आर्टिफीसियल द्वीप बनाये हैं जिसका बाकी देशों ने विरोध किया है. 

भारत ने भी दक्षिण चीन सागर में वियतनाम के साथ मिल कर अपनी मौजूदगी बढ़ाई है. ओएनजीसी दक्षिण चीन सागर में तेल के संभावित खोज के लिए काम कर रहा है. 

टॅग्स :चीनइंडियाअमेरिकाजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?