लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तानः कंधार हवाई अड्डे पर तीन रॉकेट दागे, सभी उड़ानें रद्द, अलर्ट जारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 1, 2021 10:17 IST

हवाईअड्डे के प्रमुख मसूद पश्तून ने एएफपी को बताया, "कल रात हवाईअड्डे पर तीन रॉकेट दागे गए और उनमें से दो रनवे से टकरा गए। इस वजह से हवाईअड्डे से सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं।"

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को हवाईअड्डा चालू हो जाएगा।रनवे की मरम्मत का काम चल रहा है।काबुल में नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने रॉकेट हमले की पुष्टि की।

काबुलः अफगानिस्तान के कंधार हवाई अड्डे पर राकेट से हमले हुए है। अधिकारी ने रविवार को एएफपी को बताया कि दक्षिणी अफगानिस्तान के कंधार हवाई अड्डे पर रात भर कम से कम तीन रॉकेट दागे गए। तालिबान ने देश भर में कई हमले किए।

हवाईअड्डे के प्रमुख मसूद पश्तून ने एएफपी को बताया, "कल रात हवाईअड्डे पर तीन रॉकेट दागे गए और उनमें से दो रनवे से टकरा गए। इस वजह से हवाईअड्डे से सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं।" पश्तून ने कहा कि रनवे की मरम्मत का काम चल रहा है और उम्मीद है कि रविवार को हवाईअड्डा चालू हो जाएगा।

काबुल में नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने रॉकेट हमले की पुष्टि की। तालिबान ने कंधार के बाहरी इलाके में हफ्तों तक लगातार हमले किए हैं, जिससे यह डर पैदा हो गया है कि विद्रोही प्रांतीय राजधानी पर कब्जा करने की कगार पर हैं। कंधार का हवाई अड्डा अफ़ग़ानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर पर आतंकवादियों को हावी होने से रोकने के लिए आवश्यक रसद और हवाई सहायता प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण है।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्व अधिक खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील