लाइव न्यूज़ :

Afghanistan: कंधार में सड़क किनारे बम विस्फोट, बस सवार नौ सवारियों की मौत, पांच अन्य यात्री जख्मी

By भाषा | Updated: June 3, 2020 20:09 IST

काबुल में बम बिस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 5 अन्य घायल हो गए। अमेरिका से शांति समझौते का कोई असर नहीं हुआ। तालिबान लगातार हमला कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले महीने ईद के मौके पर तालिबान द्वारा संक्षिप्त संघर्षविराम घोषित करने के बाद से सड़क किनारे किया गया यह तीसरा विस्फोट है।सभी यात्री आम नागरिक हैं और वे एक जिले से दूसरे जिले जा रहे थे तभी उनकी बस विस्फोट की चपेट में आ गई।

काबुलः अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में बुधवार को सड़क किनारे किए गए बम विस्फोट की चपेट में आने से बस सवार नौ सवारियों की मौत हो गई।

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता बशीर अहमदी ने बताया कि विस्फोट में पांच अन्य यात्री जख्मी भी हुए हैं। सभी यात्री आम नागरिक हैं और वे एक जिले से दूसरे जिले जा रहे थे तभी उनकी बस विस्फोट की चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि पिछले महीने ईद के मौके पर तालिबान द्वारा संक्षिप्त संघर्षविराम घोषित करने के बाद से सड़क किनारे किया गया यह तीसरा विस्फोट है।

तालिबान ने इनमें से किसी भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन कहा है कि उसने ईद के बाद से अफगान बलों पर एक हमला किया है। मंगलवार की रात देश की राजधानी काबुल की एक मस्जिद में विस्फोट हुआ, जिसमें इमाम समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य जख्मी हो गए।

मंगलवार को ही इस्लामिक स्टेट ने सप्ताहांत पर सड़क किनारे किए गए विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी जिसमें काबुल में एक स्थानीय टीवी चैनल की बस को निशाना बना गया था । इस विस्फोट में एक महिला और कई बच्चों समेत कम से कम सात नागरिकों की मौत हो गई थी।

पाकिस्तान में मदरसे की छत गिरी, छह बच्चों की मौत

पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान जनजातीय जिले में एक मदरसे की छत गिरने से कम से कम छह बच्चों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सभी बच्चे 10 साल से कम उम्र के हैं। मंगलवार को जेर जान कोट क्षेत्र में स्थित मदरसे की छत गिर गई। घटना के समय ये बच्चे पवित्र कुरान का पाठ कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने मलबे से बच्चों को निकालना शुरू किया। घायल बच्चों को अस्पताल भेज रहे एक व्यक्ति की मौत भी दिल का दौरा पड़ने की वजह से हो गई।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानअमेरिकापाकिस्तानदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा