लाइव न्यूज़ :

नवजात शिशुओं में मस्तिष्क की चोट के इलाज में मौत का खतरा: अध्ययन

By भाषा | Updated: August 3, 2021 20:33 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, तीन अगस्त कम और मध्यम आय (एलएमआईसी) वाले देशों में नवजात शिशुओं में जन्म से संबंधित मस्तिष्क क्षति के इलाज के लिए व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली एक प्रक्रिया से मौत का खतरा बढ़ सकता है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है।

इंपीरियल कॉलेज लंदन के नेतृत्व में, भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के कई अस्पतालों के साथ यह अध्ययन किया गया। ‘द लैंसेट ग्लोबल हेल्थ’ पत्रिका में प्रकाशित इस शोध में 408 बच्चों के साथ चिकित्सीय हाइपोथर्मिया नामक एक तकनीक का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें जन्म से संबंधित संदग्धि मस्तिष्क क्षति हुई थी। यह तकनीक शिशु के शरीर के तापमान को एक प्रकार की ‘कूलिंग मैट’ पर रखकर चार डिग्री तक ठंडा करती है।

‘इंपीरियल कॉलेज लंदन के मस्तिष्क विज्ञान विभाग से अध्ययन के प्रमुख लेखक प्रो. सुधीन थायिल ने कहा, ‘‘हेलिक्स परीक्षण से ये आंकड़े, उच्च गुणवत्ता वाले गहन देखभाल उपचार के साथ-साथ चिकित्सीय हाइपोथर्मिया का सुझाव देते हैं, एलएमआईसी में मस्तिष्क की चोट या मौत के खतरे को कम नहीं करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निष्कर्ष यह भी सुझाव देते हैं कि उपचार प्राप्त करने वाले बच्चों की तुलना में उपचार से मौत का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए, हाइपोथर्मिया उपचार का उपयोग अब निम्न और मध्यम आय वाले देशों में नवजात मस्तिष्क विकृति के उपचार के रूप में नहीं किया जाना चाहिए।’’

प्रो थायिल ने कहा, ‘‘कोविड-19 ने उजागर किया है कि कैसे कुछ बीमारियां वंचित आबादी को अलग तरह से प्रभावित करती हैं। यह संभव है कि सामाजिक आर्थिक स्थिति, संक्रमण और पोषण की स्थिति, उदाहरण के लिए, उच्च आय वाले देशों में भी जन्म से संबंधित मस्तिष्क की चोट को प्रभावित कर सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जन्म से संबंधित मस्तिष्क की चोट के लिए नए उपचार को रोकने और विकसित करने के लिए इन कारकों के कारण अजन्मे बच्चों में मस्तिष्क की चोट कैसे होती है, इस पर सावधानीपूर्वक शोध करना महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल