लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भाग लेंगे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ट्वीट कर कहा ये

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 2, 2022 17:25 IST

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ट्वीट करते हुए लिखा, "जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई के बिना कोई दीर्घकालिक समृद्धि नहीं है। अक्षय ऊर्जा में निवेश किए बिना कोई ऊर्जा नहीं है।"

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भाग लेंगे।उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई के बिना कोई दीर्घकालिक समृद्धि नहीं है।सुनक ने ये भी कहा कि अक्षय ऊर्जा में निवेश किए बिना कोई ऊर्जा सुरक्षा नहीं है।

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को घोषणा की कि वह संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भाग लेंगे। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई के बिना कोई दीर्घकालिक समृद्धि नहीं है। अक्षय ऊर्जा में निवेश किए बिना कोई ऊर्जा सुरक्षा नहीं है। इसलिए मैं सम्मलेन में अगले सप्ताह भाग लूंगा: एक सुरक्षित और टिकाऊ भविष्य के निर्माण की ग्लासगो की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए।"

शर्म अल-शेख के लाल सागर रिसॉर्ट में सभा में शामिल नहीं होने के सुनक के मूल निर्णय ने पर्यावरण प्रचारकों को नाराज कर दिया था। लेकिन मंगलवार को यू-टर्न का संकेत दिया गया जब उनके प्रवक्ता ने कहा कि निर्णय की समीक्षा की जा रही है। यही नहीं, ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आ रही थीं कि शायद बोरिस जॉनसन इस सभा में भाग लें। जॉनसन ने मंगलवार रात पुष्टि की थी कि मेजबानों से निमंत्रण मिलने के बाद वह मिस्र में होंगे।

बता दें कि इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भाग नहीं लेने का फैसला किया था, लेकिन अब उन्होंने अपना ये फैसला उलट दिया है। मालूम हो, ऋषि सुनक ने 25 अक्टूबर को ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है। इसके साथ ही उन्होंने वादा किया था कि वो संकटग्रस्त ब्रिटेन की जरूरतों को राजनीति से ऊपर रखेंगे और अपनी पूर्ववर्ती द्वारा की गई गलतियों को दुरुस्त करेंगे। 

टॅग्स :ऋषि सुनकब्रिटेनबोरिस जॉनसन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट