लाइव न्यूज़ :

दंगाइयों ने ट्रंप के ‘‘आदेशों’’ पर धावा बोला: महाभियोग के दौरान डेमोक्रेट सदस्यों ने कहा

By भाषा | Updated: February 12, 2021 01:17 IST

Open in App

वाशिंगटन, 11 फरवरी (एपी) पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चल रहे महाभियोग के दौरान सदन के डेमोक्रेट सदस्यों ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) पर धावा बोलने वाले लोगों का मानना था कि वे ‘‘राष्ट्रपति के आदेशों पर’’ ऐसा कर रहे हैं।

अभियोजकों ने शुरुआती दलीलों में बताया कि उन्होंने उस दिन किस तरह की खौफनाक स्थिति का सामना किया था। उन्होंने यह भी बताया कि छह जनवरी के हमले से पहले ट्रंप ने अपने समर्थकों को खुलेआम स्पष्ट निर्देश दिए थे।

दंगाइयों के सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो उपलब्ध हैं जिनमें वे बता रहे हैं कि किस तरह वे यह सब ट्रंप की खातिर कर रहे हैं।

वीडियो में एक दंगाई ने कहा, ‘‘हमें यहां बुलाया गया’’, दूसरे ने कहा, ‘‘ट्रंप ने हमें भेजा’’। एक अन्य ने कहा, ‘‘वह खुश होंगे। हम ट्रंप के लिए लड़ रहे हैं।’’

कोलोराडो से प्रतिनिधि डायना डेगेटे ने कहा, ‘‘वे वास्तव में मानते थे कि यह सब राष्ट्रपति के आदेशों पर हुआ। राष्ट्रपति ने उन्हें वहां जाने को कहा था।’’

ट्रंप के वकील शुक्रवार को बचाव में दलीलें देंगे। यह प्रक्रिया सप्ताहांत तक समाप्त हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला