लाइव न्यूज़ :

काम पर लौटिए और अधिक सामान्य जीवन जीने की कोशिश कीजिए: ब्रिटेन के PM ने की अपील

By भाषा | Updated: July 11, 2020 20:06 IST

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि मेरा संदेश अब यह है कि यदि आप काम पर लौटते हैं और आपकी कंपनी दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराती है तो बेशक आपको जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया भर में कोरोना वायरस से अब तक 1,24,98,467 लोग संक्रमित हो चुके हैं।ब्रिटेन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 44,735 और इटली में 34,938 हो चुकी है। दुनिया भर में कोरोना संक्रमण से 5,60,209 लोगों की मौत हो चुकी है।

लंदन: ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने लोगों से और अधिक सामान्य जीवन जीने की कोशिश करने की अपील की है। दरअसल, देश कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन से क्रमिक रूप से बाहर निकल रहा है।

सोशल मीडिया पर ‘‘ प्रधानमंत्री से जनता के सवाल’’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जॉनसन ने लोगों से काम पर वापस जाने की अपील की, बशर्ते कि वे दुकानों और रेस्तरां में लौटने में सहज महससू कर रहे हों। उल्लेखनीय है कि सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों के बाद ये व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलना शुरू हो गये हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे अच्छा होगा कि काम पर एहतियात के साथ लौटा जाए। मेरा संदेश अब यह है कि यदि आप काम पर लौटते हैं और आपकी कंपनी दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराती है तो बेशक आपको जाना चाहिए। ’’

जॉनसन ने शुक्रवार को फेसबुक पर अपने इस संबोधन में यह भी कहा, ‘‘....हम उन तौर तरीकों का पता लगा रहे हैं जो यह सुनिश्चित कर सकें कि लोग दुकानों में सचमुच में मास्क पहने, उदाहरण के लिये उन स्थानों पर जहां संक्रमण का खतरा है। ’’  

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेनबोरिस जॉनसन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला