लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस महिला सांसदों को देश से निकल जाने की सलाह देने पर घिरे ट्रंप, डेमोक्रेटिक पार्टी ने की आलोचना

By भाषा | Updated: July 16, 2019 11:10 IST

ट्रम्प के निशाने पर आयीं चार कांग्रेस सांसद में से एक इल्हान ओमर ने कहा, ‘‘यह हैं राष्ट्रपति जिन्होंने हमारे इतिहास में सबसे अधिक भ्रष्ट प्रशासन दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इससे ध्यान भटकाने के लिये वह अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिये हाल में चुनकर आयीं चार सदस्यों पर नस्लवादी बयान दे रहे हैं, जो अश्वेत हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सांसद एलेक्जेंड्रिया ओकासियो कॉर्टेज, इल्हान ओमर, राशिदा तलाइब और अयाना प्रेस्ली को लेकर ट्रम्प ने नस्लवादी टिप्पणी किया।ट्रम्प ने इन चार महिला सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें ‘‘अपने देश वापस लौट जाना चाहिए, जहां से वे आयी हैं।

अमेरिका के प्रतिनिधि सभा में बहुमत का आंकड़ा रखने वाली डेमोक्रेटिक पार्टी ने सोमवार को एक प्रस्ताव पेश कर पार्टी की चार महिला सांसदों को ‘नस्लवादी’ बताने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ट्वीट की आलोचना की। विपक्षी नेताओं और राष्ट्रपति के बीच इस मुद्दे पर लगातार विवाद हो रहा है। बीते कुछ दिनों से यह मुद्दा देश में छाया हुआ है। ट्रम्प ने डेमोक्रेटिक पार्टी की चार महिला सांसदों के खिलाफ कई ट्वीट किये।उन्होंने लिखा, ‘‘डेमोक्रेट सदस्य इन चार ‘‘प्रगतिवादियों’’ से खुद को दूर रखने की कोशिश कर रहे थे लेकिन अब वे उन्हें गले लगा रहे हैं। इसका मतलब ये है कि वे समाजवाद का समर्थन कर रहे हैं, इजराइल और अमेरिका से नफरत कर रहे हैं! डेमोक्रेट के लिये यह अच्छा नहीं है।’’ट्रम्प के निशाने पर आयीं कांग्रेस सांसद एलेक्जेंड्रिया ओकासियो कॉर्टेज, इल्हान ओमर, राशिदा तलाइब और अयाना प्रेस्ली ने कैपिटल में संवाददाता सम्मेलन कर राष्ट्रपति के इस ट्वीट की आलोचना की। अपने ट्वीट में ट्रम्प ने उन्हें साफ तौर पर देश छोड़कर चले जाने की सलाह दी थी।ओमर ने कहा, ‘‘यह हैं राष्ट्रपति जिन्होंने हमारे इतिहास में सबसे अधिक भ्रष्ट प्रशासन दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इससे ध्यान भटकाने के लिये वह अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिये हाल में चुनकर आयीं चार सदस्यों पर नस्लवादी बयान दे रहे हैं, जो अश्वेत हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह है श्वेत राष्ट्रवादियों का एजेंडा। चाहे यह चैट रूम में हो या राष्ट्रीय टीवी पर हो रहा हो और अब यह व्हाइट हाउस तक पहुंच गया है।’’ट्रम्प ने इन चार महिला सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें ‘‘अपने देश वापस लौट जाना चाहिए, जहां से वे आयी हैं। उन्हें पूरी तरह से तबाह हो चुके और अपराध से ग्रस्त उन देशों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।’’ सोमवार को ट्रम्प ने अपने ट्वीट का बचाव किया। उन्होंने कहा, ‘‘वे हमारे देश से नफरत करते हैं। वे इससे बेइंतहा घृणा करते हैं। अब संभव है मैं गलत हूं। मतदाता इसका फैसला करेंगे। लेकिन मैंने इसे सुना है, वे हमारे देश के बारे में बातें करते हैं, यहूदी विरोधी भाषा का इस्तेमाल करते हैं, इजराइल के प्रति उनकी नफरत और अलकायदा जैसे दुश्मनों से प्यार करते हैं।’’ दिन के आखिर में डेमोक्रेट सांसदों ने प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश किया और इन कथित नस्लवादी टिप्पणियों की निंदा की। टॉम मैलिनोस्की द्वारा पेश इस प्रस्ताव पर मंगलवार को मतदान हो सकता है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल