लाइव न्यूज़ :

रिपब्लिकन सीनेटरों ने अमेरिकी सैन्य उपकरण तालिबान के हाथ लगने पर मांगा जवाब

By भाषा | Updated: August 20, 2021 16:35 IST

Open in App

रिपब्लिकन पार्टी के 24 से अधिक सीनेटरों ने अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के अरबों डॉलर के संवेदनशील सैन्य उपकरण तालिबान के हाथ लगने को लेकर जो बाइडन प्रशासन से बृहस्पतिवार को जवाब मांगा। उन्होंने इस बात की संभावना को लेकर भी आगाह किया कि तालिबान इन उपकरणों का इस्तेमाल करने के लिए रूस, पाकिस्तान, ईरान और चीन जैसे देशों से मदद ले सकता है। रिपब्लिकन सांसदों ने रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन को लिखे पत्र में कहा, ‘‘जैसा कि हमने अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर कब्जा जमाने के बाद वहां से आ रही तस्वीरें देखीं और बेहद डर गए क्योंकि यूएच-60 ब्लैक हॉक्स समेत अमेरिका के कई उपकरण तालिबान के हाथ लग गए हैं।’’ पत्र में सीनेटर बिल क्लासिडी, मार्को रुबियो, टेड क्रूज और 22 अन्य रिपब्लिकन सांसदों ने बाइडन प्रशासन से करदाताओं के पैसे से खरीदे जाने वाले अमेरिकी सैन्य उपकरणों का हिसाब मांगा जो तालिबान के हाथ लगे हो सकते हैं। सीनेटरों ने लिखा, ‘‘यह अनुचित है कि अमेरिकी करदाताओं के पैसों से खरीदे जाने वाले उच्च तकनीक वाले सैन्य उपकरण तालिबान और उनके आतंकवादी सहयोगियों के हाथ लग गए। अफगानिस्तान से सेना की वापसी की घोषणा करने से पहले अमेरिका के रक्षा मंत्रालय की शीर्ष प्राथमिकताओं में अमेरिकी संपत्ति की रक्षा करना भी होना चाहिए था।’’ ऑस्टिन को लिखे अपने पत्र में, उन्होंने पिछले साल अफगान सशस्त्र बलों को प्रदान किए गए सैन्य उपकरणों का पूरा विवरण मांगा। पत्र में उन्होंने लिखा, ‘‘इस बात की भी आशंका है कि तालिबान उपकरणों का इस्तेमाल करने के लिहाज से जरूरी प्रशिक्षण, ईंधन या बुनियादी सुविधाओं के लिए रूस, पाकिस्तान, ईरान या चीन की मदद मांग सकता है।’’ पत्र में सांसदों ने पूछा है कि क्या बाइडन प्रशासन ने अफगानिस्तान में रह गये हथियारों को फिर से हासिल करने की या उन्हें तबाह करने की कोई कोशिश की है या ऐसी कोई योजना है जिन्हें आतंकवादी संगठन इस्तेमाल में ला सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्वUS-Israel-Iran War: 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा क्षेत्रों में हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- "हम पहले ही युद्ध चुके"

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल