लाइव न्यूज़ :

मतगणना रोकने की ट्रंप की मांग से रिपब्लिकन नेताओं के मतभेद

By भाषा | Updated: November 6, 2020 10:44 IST

Open in App

वाशिंगटन, छह नवंबर (एपी) चुनाव में गलत तरह से जीत घोषित करने और पेनसिल्वेनिया तथा अन्य राज्यों में मतगणना रोकने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों से कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने खुद को अलग कर लिया और फिर से राष्ट्रपति बनने के लिए उतावले ट्रंप को ऐसे में अपनी पार्टी में मजबूत समर्थन नहीं मिल रहा है।

केंटकी में मंगलवार को सीनेट का चुनाव जीत चुके ट्रंप के सहयोगी एवं सीनेट के बहुमत नेता मिच मैककॉनेल ने संवाददाताओं से कहा कि मतगणना समाप्त नहीं हुई है और चुनाव जीतने का दावा किया जा रहा है।

फ्लोरिडा से रिपब्लिकन सीनेटर मार्को रूबियो ने ट्वीट किया, ‘‘वैध मतों की गिनती में अगर दिन लगते हैं तो यह धोखाधड़ी नहीं है।’’

सीनेटर लिजा मुर्कोस्की ने कहा कि चुनाव परिणाम आ रहे हैं और सभी को संयम बरतना चाहिए।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘यह जरूरी है कि हम चुनाव अधिकारियों को उनका काम पूरा करने का समय दें और हम सुनिश्चित करें कि सारे मतों की वैध तरीके से गिनती हो।’’

डेमोक्रेटों पर चुनाव गलत तरह से जीतने की कोशिश करने के ट्रंप के आरोपों पर रिपब्लिकन नेता एडम किजिंगर ने कहा, ‘‘वोट गिने जाएंगे और आप जीतेंगे या हारेंगे। और अमेरिका इसे स्वीकार करेगा।’’

ट्रंप से सार्वजनिक रूप से मतभेद जताते हुए दिये गये रिपब्लिकन नेताओं के बयान अहमियत रखते हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला