लाइव न्यूज़ :

बेटी की मौत के बाद शरणार्थी मां ने अमेरिका की ‘क्रूरता’ की निंदा की

By भाषा | Updated: July 11, 2019 13:56 IST

जुआरेज ने सदन को बताया कि वह अपनी 19 महीने की बेटी मैरी के साथ पिछले साल भागकर अमेरिका आयी थी क्योंकि उन्हें ग्वाटेमाला में अपनी जान का खतरा था।

Open in App
ठळक मुद्देबेटी की मौत को लेकर ग्वाटेमाला की एक महिला ने देश के शरणार्थी हिरासत केंद्र की ‘‘क्रूरता’’ की निंदा की।याजमिन जुआरेज ने कांग्रेस की सुनवाई में यह बात कही।

अमेरिका के आव्रजन अधिकारियों द्वारा पकड़े जाने के बाद अपनी बेटी की मौत को लेकर ग्वाटेमाला की एक महिला ने बुधवार को देश के शरणार्थी हिरासत केंद्र की ‘‘क्रूरता’’ की निंदा की। याजमिन जुआरेज ने कांग्रेस की सुनवाई में यह बात कही।यह सुनवाई हिरासत में लिए गए शरणार्थियों की खराब हालत को लेकर सामने आयी कई अनियमितताओं के बीच हो रही है। आंखों में आंसू लिए जुआरेज ने अमेरिका के आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन विभाग का जिक्र करते हुए सुनवाई से पहले पत्रकारों से कहा, ‘‘अगर आज मैं कुछ बदल सकती हूं, अगर मैं यह बताकर कुछ बदलाव ला सकती हूं कि आईसीई के केंद्रों में क्या हो रहा है, वहां क्रूरता है... जो कि बहुत अनुचित है।’’

जुआरेज ने सदन को बताया कि वह अपनी 19 महीने की बेटी मैरी के साथ पिछले साल भागकर अमेरिका आयी थी क्योंकि उन्हें ग्वाटेमाला में अपनी जान का खतरा था। उन्होंने सीमा पार की और शरण मांगी लेकिन उसे और मैरी को कुछ दिन तक जमा देने वाले ठंडे पिंजरे में कैद रखा गया और फिर वे आईसीई हिरासत केंद्र पहुंचे।

उस समय उनकी बेटी बीमार थी। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों से उसकी देखरेख करने के लिए कहा लेकिन उन्होंने नहीं की।’’ संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बाचलेट ने सोमवार को कहा था कि प्रवासियों और शरणार्थियों को अमेरिकी हिरासत केंद्रों में जिन स्थितियों में रखा जा रहा है, उन्हें देखकर वह ‘‘काफी स्तब्ध’’ हैं। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा