लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आए

By भाषा | Updated: November 18, 2021 12:22 IST

Open in App

सियोल, 18 नवंबर (एपी) दक्षिण कोरिया में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,292 नए मामले सामने आए जो कि महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक सामने आए दैनिक मामलों की सर्वाधिक संख्या है। कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी ने यह जानकारी दी।

वायरस के डेल्टा प्रकार के संक्रमण के खतरे के बीच, कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के वास्ते हजारों की संख्या में छात्र मास्क लगाकर स्कूल पहुंचे। दक्षिण कोरिया में लगातार दूसरे दिन संक्रमण के 3,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

इसके साथ ही यहां कोविड-19 महामारी के कुल मामले बढ़कर 4,06,065 हो गए। एजेंसी ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 29 मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 3,187 पर पहुंच गई। देश में 506 उपचाराधीन मरीजों की हालत गंभीर या नाजुक बताई गई है।

शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि देशभर में 1,395 परीक्षा स्थलों पर 5,09,000 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। स्कूलों में कक्षा में प्रवेश से पहले छात्रों का तापमान मापा जा रहा है और जिन छात्रों को बुखार है उन्हें अलग परीक्षा केंद्रों पर भेजा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं