लाइव न्यूज़ :

रानिल विक्रमसिंघे चुने गए श्रीलंका के अगले राष्ट्रपति, मिले 134 सांसदों के वोट

By विनीत कुमार | Updated: July 20, 2022 15:14 IST

श्रीलंका की संसद ने रानिल विक्रमसिंघे को देश के अगले राष्ट्रपति के तौर पर चुनाव है। उनके पक्ष में 134 वोट पड़े। वहीं, अन्य दो उम्मीदवारों को 82और तीन वोट मिले।

Open in App
ठळक मुद्देरानिल विक्रमसिंघे को 134 सांसदों के वोट मिले, डलास अल्हाप्पेरुमा को 82 मत।श्रीलंका में 1978 के बाद पहली बार सांसदों ने गुप्त मतदान से चुना राष्ट्रपति।श्रीलंका में भारी प्रदर्शन के बीच गोटबाया राजपक्षे ने देश छोड़कर भागने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

कोलंबो: रानिल विक्रमसिंघे को श्रीलंका में नया राष्ट्रपति चुना गया है। नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज ही श्रीलंका की संसद में मतदान सुबह दस बजे शुरू हो गया था। रानिल विक्रमसिंघे को 134 सांसदों के वोट मिले। श्रीलंका में 225 सदस्यीय संसद में राष्ट्रपति बनने के लिए किसी उम्मीदवार को 113 से अधिक मत हासिल करना था। हालांकि, अहम बात ये भी है कि प्रदर्शनकारी पहले से ही रानिल विक्रमसिंघे का विरोध करते रहे हैं। 

बदले हालात में श्रीलंका में राष्ट्रपति पद के लिए मुकाबला तीन उम्मीदवारों रानिल विक्रमसिंघे, डलास अल्हाप्पेरुमा और वामपंथी जनता विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच था।  डलास अल्हाप्पेरुमा को जहां 82 वोट मिले तो वहीं अनुरा कुमारा दिसानायके के खाते में महज तीन वोट आए।

1978 के बाद पहली बार सांसदों ने गुप्त मतदान से चुना राष्ट्रपति

श्रीलंका में 1978 के बाद से पहली बार राष्ट्रपति का चुनाव सांसदों द्वारा गुप्त मतदान के जरिए किया गया। इससे पहले 1993 में कार्यकाल के बीच में ही राष्ट्रपति का पद तब खाली हुआ था, जब तत्कालीन राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदासा की हत्या कर दी गयी थी। उस वक्त डी बी विजेतुंगा को संसद ने सर्वसम्मति से प्रेमदासा का कार्यकाल पूरा करने का जिम्मा सौंपा था।

दरअसल, देश में अब ेतक के सबसे भीषण आर्थिक संकट से निपटने में सरकार की नाकामी के बाद लोग सड़कों पर उतर आए हैं और राजनीतिक उथल पुथल तथा देश में फैले अराजकता के माहौल के बीच गोटबाया राजपक्षे ने पिछले दिनों राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के ऐलान से पहले ही राजपक्षे देश से भाग गए थे। 

इसके बाद से रानिल विक्रमसिंघे ही बतौर कार्यकारी राष्ट्रपति जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नतीजों के बाद विक्रमसिंघे ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बरकरार रखने के लिए संसद का आभार व्यक्त किया और राष्ट्रपति पद के दोनों प्रतिद्वंद्वियों तथा पूर्व राष्ट्रपतियों-महिंदा राजपक्षे और मैत्रीपाला सिरिसेना से सहयोग मांगा। विक्रमसिंघे ने कहा, ‘अब चूंकि यह चुनाव समाप्त हो गया है तो हमें विभेद भी समाप्त करना चाहिए....मैं आपसे बात करने के लिए तैयार हूं।’

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :Ranil WickremesingheSri LankaGotabaya Rajapaksa
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं 65-वर्षीय श्रीलंकाई महिला रशीना?, 18 साल तक कराची में अवैध विदेशी रही और जुर्माना भरने के लिए 22 लाख पाकिस्तानी रुपये नहीं...

विश्वदुनियाभर में आफत?, हांगकांग में आग, 128 मरे, थाईलैंड में बाढ़ से 145 की मौत और श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत

क्रिकेटWomens World Cup 2025: अटापट्टू के शानदार प्रदर्शन से श्रीलंका ने रोमांचक मैच में बांग्लादेश को 7 रन से हराया

क्रिकेटVIDEO: महिला विश्व कप के मैच में बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की कविशा दिलहारी अजीब तरीके से हुई स्टपिंग, सभी हैरान

क्रिकेटSLW vs SAW: आईसीसी महिला विश्वकप में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल के करीब पहुंचा दक्षिण अफ्रीका

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका