लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेशी वैज्ञानिक और पाकिस्तानी अर्थशास्त्री समेत पांच लोगों को रेमन मैगसायसाय पुरस्कार

By भाषा | Updated: September 1, 2021 01:41 IST

Open in App

बांग्लादेश की टीका वैज्ञानिक डॉ फिरदौसी कादरी और पाकिस्तान के माइक्रोफाइनेंसर (अर्थशास्त्री) मोहम्मद अमजद साकिब को इस साल के रेमन मैगसायसाय पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले पांच लोगों की सूची में शामिल किया गया है। एशिया का नोबेल पुरस्कार माने जाने वाले रेमन मैगसायसाय पुरस्कार के विजेताओं के नामों की घोषणा मंगलवार को गयी। पुरस्कार पाने वालों में बांग्लादेश की डॉ फिरदौसी कादरी और पाकिस्तान के साकिब के अलावा फिलीपीन के मत्स्य एवं सामुदायिक पर्यावरणविद् रॉबर्टो बैलोन, मानवीय कार्यों एवं शरणार्थी सहायता के क्षेत्र में काम करने वाले अमेरिकी नागरिक स्टीवन मुंसी और खोजी पत्रकारिता के लिए इंडोनेशियाई वॉचडॉक भी शामिल हैं। 70 वर्षीय डॉ कादरी ने ब्रिटेन की प्रतिष्ठित लीवरपूल यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की है। वह 1988 में ढाका स्थित हैजा रोग अनुसंधान के लिए अंतरराष्ट्रीय केंद्र से जुड़ गयी थीं। डॉ कादरी को वयस्कों, बच्चों और शिशुओं के लिए हैजा रोधी मुख से दिया जाने वाला सस्ता टीका और टाइफाइड का टीका विकसित करने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने विकसित देशों के झुग्गी बस्ती वाले इलाकों में काफी काम किया। 64 वर्षीय पाकिस्तानी कार्यकर्ता साकिब ने अपनी तरह का पहला ब्याज मुक्त माइक्रोफाइनेंस कार्यक्रम ‘अखुवत’ विकसित किया है, जो एक अभूतपूर्व ऋण चुकौती रिकॉर्ड करते हुए, शून्य-ब्याज ऋण देने के लिए पूजा स्थलों का उपयोग करता है। साकिब को उनकी बुद्धिमत्ता और करुणा के लिए जाना जाता है जिसने उन्हें पाकिस्तान में सबसे बड़ा माइक्रोफाइनेंस संस्थान बनाने में सक्षम बनाया। उनका विश्वास है कि मानवीय मदद और एकजुटता से ही गरीबी मिटाने के तरीकों को खोजा जा सकता है। मनीला के रेमन मैगसायसाय केंद्र में 28 नवंबर को होने वाले समारोह के दौरान इन विजेताओं को औपचारिक रूप से मैगसायसाय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या बांग्लादेश जाएंगे पीएम मोदी? तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह का मिला न्योता

विश्वBangladesh Election Result: कुल 300 सीट और बीएनपी ने 197 सीटें जीतीं?, बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री होंगे तारिक रहमान?, जमात-ए-इस्लामी को केवल 63 सीट

विश्वBangladesh Election Results 2026: खालिदा जिया की पार्टी BNP 25 सालों बाद सत्ता वापसी की राह पर, बंपर जीत के साथ तारिक रहमान का पीएम बनना तय; जानें 10 मुख्य बातें

भारतराजनयिकों के परिवार बांग्लादेश से वापस बुलाने के मायने

विश्वबांग्लादेश में खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान से मिले एस जयशंकर, पीएम मोदी को सौंपा शोक पत्र

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल