लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोधी टीके पर सवाल उठाने वाले रेडियो प्रस्तोता का महामारी से निधन

By भाषा | Updated: August 22, 2021 09:45 IST

Open in App

नेशविल (अमेरिका), 22 अगस्त (एपी) अमेरिका के टेनेसी राज्य के उस ‘कंजर्वेटिव’ रेडियो प्रस्तोता का कोविड-19 से निधन हो गया है जिसने टीके की विश्वसनीयता पर सवाल उठाये थे। नेशविल रेडियो स्टेशन ‘सुपर टॉक 99.7 डब्ल्यू टी एन’ ने शनिवार को ट्वीट कर फिल वैलेंटाइन के निधन की जानकारी दी। वैलेंटाइन 61 वर्ष के थे। उन्होंने कोविड-19 रोधी टीकों पर सवाल उठाए थे लेकिन महामारी की चपेट में आने और अस्पताल में भर्ती होने से पहले उन्होंने अपने श्रोताओं को टीका लगवाने की सलाह दी थी। वैलेंटाइन ने कहा था कि उन्होंने टीका इसलिए नहीं लगवाया क्योंकि उन्हें लगा कि उनकी मौत नहीं होगी। संक्रमित होने और अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके भाई मार्क वैलेंटाइन ने कहा था कि फिल को अफसोस है कि “वह टीके की अधिक वकालत नहीं कर सके।” मार्क ने 25 जुलाई को ‘द टेनेसीयन’ से कहा था, “मुझे पता है कि अगर वह आपसे यह कह सकते तो कहते कि जाइये और टीका लगवाइये। राजनीति पर चिंता करना छोड़िये। षड्यंत्र कथाओं के बारे में मत सोचिये।” मार्क वैलेंटाइन ने कहा था, “उन्हें दुख है कि वह टीका लगवाने का पुरजोर आग्रह नहीं कर सके।” द टेनेसियन की खबर के अनुसार, फिल वैलेंटाइन 20 वर्ष की उम्र से रेडियो में काम कर रहे थे और तत्कालीन रिपब्लिकन गर्वनर डॉन संडक्विस्ट द्वारा लाए गए आयकर का विरोध करने के दौरान मशहूर हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

विश्वक्या वियतनाम याद आ रहा है आपको?, यदि नहीं तो चलिए मैं याद दिला देता हूं?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल