लाइव न्यूज़ :

पुतिन ने अपने वार्षिक संबोधन में रूस के टीका कार्य की सराहना की

By भाषा | Updated: April 21, 2021 16:09 IST

Open in App

मास्को, 21 अप्रैल (एपी) रूस में विपक्षी प्रदर्शनों पर क्रेमलिन की दमनात्मक कार्रवाई और पश्चिमी देशों के साथ बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को राष्ट्र के नाम अपना वार्षिक संबोधन दिया।

पुतिन ने अपने संबोधन में कोरोना वायरस महामारी के विरूद्ध देश के कदम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के तीन टीकों के त्वरित विकास ने रूस की प्रौद्योगिकी एवं औद्योगिक क्षमता को परिलक्षित किया है।

रूसी नेता ने अधिकारियों से देश में टीकाकरण कार्यक्रम की रफ्तार तेज करने की अपील की जो पश्चिमी देशों की तुलना में मंद है।

उन्होंने जन्म एवं औसत जीवन प्रत्याशा को बढ़ाने के लिए नये उपायों का वादा किया एवं माना कि महामारी ने रूस में जनसांख्यिकी रूझान को प्रभावित किया है।

पुतिन ने इस महामारी से पड़ी आर्थिक मार से उबरने में मदद के लिए नये प्रोत्साहन उपायों का प्रस्ताव रखा।

जेल में बंद विपक्षी नेता एलेक्सी नवलेनी के साथियों ने उनके समर्थन में बुधवार को देशभर में प्रदर्शन का आह्वान किया है। नवलेनी ने पीठदर्द का उचित इलाज नहीं मिलने एवं उनके डॉक्टर को उनसे नहीं मिलने देने का आरोप लगाकर तीन सप्ताह पहले भूख हड़ताल शुरू की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला