लाइव न्यूज़ :

सऊदी युवराज सलमान से बिछड़े दोस्त की तरह मिले पुतिन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 1, 2018 18:41 IST

करीब दो महीने पहले इस्तांबुल (तुर्की) में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में खाशोगी की नृशंस हत्या के दो महीने बाद युवराज सलामन वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण 20 अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं के इस सम्मेलन में ब्यूनस आयर्स आए हुए हैं.

Open in App

पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या के बाद अंतर्राष्ट्रीय दबाव का सामना कर रहे सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलाम ने यहां जी 20 की शिखर बैठक में अपनी उपस्थिति से यह दर्शाया कि वह विश्व बिरादरी से बाहर नहीं किए गए है. तेल उत्पादन में कटौती की योजना पर सऊदी अरब और रूस के बीच सहमति की चर्चाओं के बीच युवराज सलमान का स्वागत सम्मेलन में भाग ले रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने खुशी से चहकते हुए किया.

वह 33 वर्षीय सऊदी युवराज से ऐसे मिले मानों वह अपने लंबे समय से बिछड़े किसी पुराने दोस्त से मिल रहे हों जबकि सऊदी सत्ता के आलोचक पत्रकार की हत्या को लेकर यूरोपीय नेता युवराज सलमान को चेतावनी दे रहे थे. करीब दो महीने पहले इस्तांबुल (तुर्की) में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में खाशोगी की नृशंस हत्या के दो महीने बाद युवराज सलामन वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण 20 अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं के इस सम्मेलन में ब्यूनस आयर्स आए हुए हैं.

सऊदी अरब के युवराज ने जी 20 के नेताओं के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर यह दिखाया कि परिस्थितियां उनकी मुठ्ठी में रहेंगी. पुतिन और सलमान ने एक दूसरे का गर्मजोशी से हाथ मिला कर स्वागत किया. इस मुलाकात की तस्वीरें तुरंत सोशल मीडिया साइटों पर वायरल हो गईं.

ऐसी खबरें हैं कि ओपेक (तेल उत्पादक-निर्यातक देशों के गठबंधन) की 6 दिसंबर को वियना में होने वाली बैठक में रूस और सऊदी अरब तेल के दैनिक उत्पादन को घटाने के प्रस्ताव के पक्ष में खड़े होंगे. इस योजना का मकसद कच्चे तेल के दामों में गिरावट को रोकना है.

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

भारतआत्मा को शांति तब मिलेगी, जब भारत पर चीन, रूस और अमेरिका हमला करेंगे?, निशिकांत दुबे ने कहा-भारत को ‘तोड़ने’ की साजिश में शामिल राहुल गांधी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा