लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन सरकार ने भारत और पाकिस्तान से कहा-कूटनीतिक समाधान तलाशें

By भाषा | Updated: February 26, 2019 17:01 IST

भारतीय युद्धक विमानों द्वारा नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर पर हमला होने से कुछ घंटों पहले एफसीओ ने कहा, “उन्होंने पाकिस्तान और भारत को संबंधों में सुधार करने और कूटनीतिक समाधान तलाशने के लिये प्रोत्साहित किया जिससे क्षेत्र में ज्यादा स्थायित्व और विश्वास बने।” 

Open in App

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद बने हालातों के बीच ब्रिटिश सरकार ने भारत और पाकिस्तान से कहा है कि वे कूटनीतिक समाधान की दिशा में बढ़ें। ब्रिटेन के विदेश एवं राष्ट्रमंडल कार्यालय (एफसीओ) ने एक बयान में कहा कि ब्रिटिश विदेश मंत्री जर्मी हंट ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से सोमवार को टेलीफोन पर बातचीत की थी। 

भारतीय युद्धक विमानों द्वारा नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर पर हमला होने से कुछ घंटों पहले एफसीओ ने कहा, “उन्होंने पाकिस्तान और भारत को संबंधों में सुधार करने और कूटनीतिक समाधान तलाशने के लिये प्रोत्साहित किया जिससे क्षेत्र में ज्यादा स्थायित्व और विश्वास बने।” 

इसमें कहा गया कि हंट ने पुलवामा आतंकी हमले की निंदा की और इससे प्रभावित हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। एफसीओ का यह बयान ऐसे समय आया है जब 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद तनाव काफी बढ़ा हुआ है। इस आत्मघाती आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। 

एफसीओ ने कहा कि ब्रिटेन के मंत्री ने भारत और पाकिस्तान के अपने समकक्षों से दोहराया कि ब्रिटेन, भारत और पाकिस्तान समेत संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ काम करने को लेकर प्रतिबद्ध है जिससे यह सुनिश्चित हो कि हमले के लिये जिम्मेदार लोगों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाए। 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाब्रिटेनपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल