लाइव न्यूज़ :

खींचतान के कारण पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के पैर में दोबारा ‘फ्रैक्चर’, डॉक्टर इफ्तिखार दुर्रानी ने 'एक्स-रे' साझा किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2023 21:41 IST

पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख खान (70) के काफिले पर हमले के बाद उनका पैर चोटिल हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे चुनाव कराने की मांग को लेकर इस्लामाबाद की ओर एक मार्च का नेतृत्व कर रहे थे।लाहौर उच्च न्यायालय में पेशी के दौरान इमरान खान के पैर में फिर से चोट लगी और फ्रैक्चर हो गया।

लाहौरः लाहौर उच्च न्यायालय में लोगों द्वारा की गई खींचतान के कारण पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के पैर में दोबारा ‘फ्रैक्चर’ हो गया है। खान की पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी। पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख खान (70) के काफिले पर हमले के बाद उनका पैर चोटिल हो गया था।

पिछले साल अप्रैल में सत्ता से बेदखल किये गये खान तब जल्द चुनाव कराने की मांग को लेकर इस्लामाबाद की ओर एक मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। खान हाल ही में चोट से उबरे थे और अदालतों में पेश हो रहे थे। पीटीआई के सांसद शिबली फराज ने बुधवार को कहा, “सरकार की ओर से सुरक्षा मुहैया नहीं कराए जाने के कारण (मंगलवार को) लाहौर उच्च न्यायालय में पेशी के दौरान इमरान खान के पैर में फिर से चोट लगी और फ्रैक्चर हो गया।”

पीटीआई के एक और वरिष्ठ नेता डॉक्टर इफ्तिखार दुर्रानी ने खान के पैर का 'एक्स-रे' साझा किया, जिसमें फ्रैक्चर दिख रहा है। दुर्रानी ने एक ट्वीट किया, “सारी साजिशें स्पष्ट हैं, जिसका उद्देश्य लोगों को चोट पहुंचाना और श्रीमान खान को खत्म करना है, जो शासकों और उनके मददगारों की करतूतों का पर्दाफाश कर रहे हैं।” 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानPakistan Armyशहबाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल