लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: इमरान प्रदर्शनकारियों के आगे झुके, इस्तीफे को छोड़कर सभी मांगें मानने को तैयार

By भाषा | Updated: November 5, 2019 18:52 IST

'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने खान के हवाले से कहा, 'सरकार इस्तीफे को छोड़कर सभी जायज मांगें मानने को तैयार है।' इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी शुजात हुसैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार रात फजलुर्रहमान से मुलाकात की।

Open in App

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि वह अपने इस्तीफे को छोड़कर 'आजादी मार्च' में शामिल प्रदर्शनकारियों की सभी 'जायज' मांगें मानने को तैयार हैं। आजादी मार्च का नेतृत्व तेजतर्रार मौलवी तथा मौलाना फजलुर्रहमान कर रहे हैं।

खान ने कथित रूप से यह बात रक्षा मंत्री परवेज खत्ताक के नेतृत्व वाली टीम की बैठक में कही, जिसे इस्लामाबाद में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों से वार्ता करने की जिम्मेदारी दी गई है। 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने खान के हवाले से कहा, 'सरकार इस्तीफे को छोड़कर सभी जायज मांगें मानने को तैयार है।' इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी शुजात हुसैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार रात फजलुर्रहमान से मुलाकात की।

इससे कुछ ही घंटे पहले रक्षा मंत्री परवेज खत्ताक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जेयूआई-एफ नेता अकरम खान दुर्रानी के नेतृत्व वाली रहबर समिति के साथ मुलाकात कर उनकी मांगों पर चर्चा की।

मौलाना फजलुर्रहमान प्रधानमंत्री इमरान खान को सत्ता से हटाने की पुरजोर कोशिश में जुटे हैं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) समेत विपक्षी दलों ने भी इस सरकार विरोधी प्रदर्शन को समर्थन दिया है।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?