लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी कांग्रेस में प्रस्ताव पेश: हिंदू और सिख अफगानिस्तान के मूल निवासी हैं लेकिन संकटग्रस्त अल्पसंख्यक

By भाषा | Updated: August 18, 2020 13:36 IST

प्रस्ताव अफगानिस्तान के हिंदुओं और सिखों को शरणार्थी सुरक्षा देने का समर्थन करता है और समुदाय के सदस्यों द्वारा सामना किए जा रहे ‘‘संस्थागत धार्मिक उत्पीड़न, भेदभाव और अस्तित्व के खतरे को रेखांकित करता है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रस्ताव में कहा गया, ‘‘ हिंदू और सिख अफगानिस्तान के मूल निवासी हैं लेकिन संकटग्रस्त अल्पसंख्यक है।’’समुदायों के खिलाफ सभी आतंकवादी हमलों, धार्मिक उत्पीड़न और भेदभाव की निंदा की गई है। जलालाबाद में किए गए हमले का भी जिक्र किया गया है जिसमें सिख और हिंदू समुदाय के सदस्यों सहित 19 लोगों की मौत हुई थी।

वाशिंगटनः अमेरिकी कांग्रेस में पेश प्रस्ताव में अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू और सिखों को ‘संकटग्रस्त अल्पसंख्यक’ करार देते हुए हुए इन उत्पीड़ित धार्मिक समुदायों को अमेरिका में बसाने की मांग की गई है। अमेरिकी संसद के निम्न सदन प्रतिनिधि सभा में पेश प्रस्ताव में सांसद जैकी स्पीयर और अन्य सात सह प्रायोजक सदस्यों ने कहा कि उनका प्रस्ताव अफगानिस्तान के हिंदुओं और सिखों को शरणार्थी सुरक्षा देने का समर्थन करता है और समुदाय के सदस्यों द्वारा सामना किए जा रहे ‘‘संस्थागत धार्मिक उत्पीड़न, भेदभाव और अस्तित्व के खतरे को रेखांकित करता है।’’

प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘ हिंदू और सिख अफगानिस्तान के मूल निवासी हैं लेकिन संकटग्रस्त अल्पसंख्यक है।’’ इस प्रस्ताव में अमेरिकी आव्रजन और राष्ट्रीय अधिनियम के तहत शरणार्थी कार्यक्रम के जरिये अफगानिस्तान के हिंदुओं और सिखों को अमेरिका में बसाने का समर्थन किया गया है। अफगानिस्तान में हिंदुओं और सिखों की सुरक्षा के प्रति चिंता जताते हुए प्रस्ताव में इन समुदायों के खिलाफ सभी आतंकवादी हमलों, धार्मिक उत्पीड़न और भेदभाव की निंदा की गई है।

प्रस्ताव में इस्लामी आतंकवादियों द्वारा 25 मार्च को गुरुद्वारे पर किए गए हमले में चार साल की बच्ची सहित 25 लोगों की मौत का जिक्र करते हुए कहा गया कि पीड़ितों के अंतिम संस्कार से पहले और बाद में सिखों पर और भी हमलों के प्रयास किए गए। प्रस्ताव में एक जुलाई 2018 को इस्लामिक स्टेट-खोरासान द्वारा जलालाबाद में किए गए हमले का भी जिक्र किया गया है जिसमें सिख और हिंदू समुदाय के सदस्यों सहित 19 लोगों की मौत हुई थी।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पदिल्लीअफगानिस्तानसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट