लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क के ग्राउंड जीरो पर 9/11 की बरसी पर कार्यक्रम शुरू

By भाषा | Updated: September 11, 2021 20:25 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 11 सितंबर (एपी) अमेरिका के न्यूयॉर्क में 9/11 की बरसी पर शनिवार को ग्राउंड जीरो (जहां पर आतंकी हमले में ध्वस्त इमारत थी) पर घंटी बजने और कुछ पल के लिए मौन धारण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। आज से ठीक 20 साल पहले अमेरिकी धरती पर सबसे घातक आतंकवादी हमले की शुरुआत हुई थी।

न्यूयॉर्क के 11 सितंबर स्मारक प्लाजा में राष्ट्रपति जो बाइडन, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और बिल क्लिंटन, कांग्रेस के सदस्य, अन्य हस्तियां और पीड़ितों के परिवार एकत्र हुए हैं।

यह स्मारक उसी स्थान पर बना है जहां पर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की दो बहु मंजिला इमारतें थीं जिसे आतंकवादियों ने अपहृत विमानों को टकराकर ध्वस्त कर दिया था।

पेंटागन और पेंसिल्वेनिया के शैंक्सविली में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जहां पर 9/11 के साजिशकर्ताओं द्वारा अपहृत दो अन्य विमान गिरे थे। राष्ट्रपति बाइडन के सभी तीनों स्थानों पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम है जबकि पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश पेंसिल्वेनिया में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा