लाइव न्यूज़ :

महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का 76 वर्ष की आयु में निधन, परिजनों ने जारी किया भावुक संदेश

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 14, 2018 09:46 IST

Professor Stephen Hawking Passes away: हैरान कर देने वाली बात यह है कि स्टीफन हॉकिंग का मस्तिष्क छोड़कर पूरा शरीर लकवाग्रस्त था। इसके बावजूद उन्होंने कई अहम शोध किए।

Open in App

जाने-माने भौतिक विज्ञानी और प्रोफेसर स्टीफन हॉकिंग का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। परिजनों ने बुधवार को उनकी मृत्यु की पुष्टि की है। हॉकिंग के बच्चों लूसी, रॉबर्ट और टिम ने अपने बयान में कहा, 'हम अपने पिता के जाने से बेहद दुखी हैं।'

बयान के मुताबिक, ‘‘ वह एक महान वैज्ञानिक और अद्भुत व्यक्ति थे जिनके कार्य और विरासत आने वाले लंबे समय तक जीवित रहेंगे। उनकी बुद्धिमतता और हास्य के साथ उनके साहस और दृढ़- प्रतिज्ञा ने पूरी दुनिया में लोगों को प्रेरित किया है। उन्होंने एक बार कहा था, अगर आपके प्रियजन ना हों तो ब्रह्मांड वैसा नहीं रहेगा जैसा है। हम उन्हें हमेशा याद करेंगे।’’

हॉकिंग 1963 में मोटर न्यूरॉन बीमारी के शिकार हुए और डॉक्टरों ने कहा कि उनके जीवन के सिर्फ दो साल बचे हैं। लेकिन वह पढ़ने के लिए कैम्ब्रिज चले गये और एल्बर्ट आइंस्टिन के बाद दुनिया के सबसे महान सैद्धांतिक भौतिकीविद बने।

हैरान कर देने वाली बात यह है कि स्टीफन हॉकिंग का मस्तिष्क छोड़कर पूरा शरीर लकवाग्रस्त था। भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग ने 'ए ब्रीफ हिस्टरी ऑफ टाइम' नाम की किताब लिखी है। इस किताब में उन्होंने ब्रम्हाण्ड के कई रहस्यों से पर्दा उठाया है। इसी किताब पर 2014 में 'थियरी ऑफ इवरीथिंग' फिल्म बनी थी जिसे ऑस्कर मिला था।

स्टीफन हॉकिंग के गुणवत्ता परक काम को देखते हुए अमेरिका के उच्च नागरिक सम्मान से नवाजा जा चुका है। 1974 में ब्लैक होल्स पर उनकी रिचर्स ने ब्राह्मण के रहस्यों को समझने में एक नया आयाम स्थापित किया। स्टीफन हॉकिंग ने द ग्रैंड डिजाइन, यूनिवर्स इन नटशेल, माई ब्रीफ हिस्ट्री, द थ्योरी ऑफ एवरीथिंग जैसी कई महत्वपूर्ण किताबें लिखी हैं। 

टॅग्स :साइंटिस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

भारत"आज देश स्पेस सेक्टर में जो देख रहा वैसा पहले नहीं देखा...", स्काईरूट के इन्फिनिटी कैंपस के उद्घाटन में बोले पीएम मोदी

विश्वदर्शक तो हम बन गए, मगर सर्जक के सुख को गंवा दिया !

भारतखगोल भौतिक विज्ञानी जयंत नारलीकर को ‘विज्ञान रत्न पुरस्कार’, 8 विज्ञान श्री, 14 विज्ञान युवा और एक विज्ञान टीम पुरस्कार की भी घोषणा, देखिए लिस्ट

स्वास्थ्यCancer Vaccine: कैंसर को जड़ से खत्म कर देगी ये वैक्सीन! US के वैज्ञानिक ने बनाई 'सुपर वैक्सीन', कैंसर के इलाज का किया दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल