लाइव न्यूज़ :

तुर्की समर्थक विद्रोहियों ने सीरिया में महिला नेता समेत नौ लोगों को मौत के घाट उतारा, कुर्दों ने शेयर किए वीडियो

By भाषा | Updated: October 13, 2019 10:15 IST

संघर्ष पर नजर रखने वाली संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने यह जानकारी दी। संस्था ने कहा, “नौ नागरिकों की तल अब्याद कस्बे के दक्षिण में अलग-अलग मौकों पर हत्या कर दी गई।”

Open in App
ठळक मुद्दे हमले की शुरुआत से सीरिया में अब तक कम से कम 38 आम लोग मारे जा चुके हैं।कुर्द राजनीति के विशेषज्ञ मुतलु सिविरोगलु ने उनकी मौत को “बड़ी क्षति” बताया है।

पूर्वोत्तर सीरिया में कुर्द लड़ाकों के नियंत्रण वाले क्षेत्र में तुर्की की सैन्य कार्रवाई में शनिवार को एक महिला नेता समेत कम से कम नौ नागरिकों को “मौत के घाट उतार दिया’’ गया। संघर्ष पर नजर रखने वाली संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने यह जानकारी दी। संस्था ने कहा, “नौ नागरिकों की तल अब्याद कस्बे के दक्षिण में अलग-अलग मौकों पर हत्या कर दी गई।”

कुर्द लड़ाकों का कहना है कि मारे गए लोगों में कुर्दी नेता हेवरिन खलाफ और उनका चालक भी शामिल है। कुर्द लड़ाकों की अगुवाई वाले सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) की राजनीतिक शाखा ने एक बयान में बताया कि 35 वर्षीय खलाफ को तुर्की समर्थित हमले के दौरान उनकी कार से बाहर निकाला गया और तुर्की का समर्थन कर रहे लड़ाकों ने उनकी हत्या कर दी।

शाखा ने कहा, “यह इस बात का साफ-साफ प्रमाण है कि तुर्की निहत्थे नागरिकों के प्रति अपनी आपराधिक नीति जारी रखे हुए है।” खलाफ फ्यूचर सीरिया पार्टी की महासचिव थीं। कुर्द राजनीति के विशेषज्ञ मुतलु सिविरोगलु ने उनकी मौत को “बड़ी क्षति” बताया है। कुर्द कार्यकर्ताओं ने इन हत्याओं के दो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं जिसकी निगरानी संस्था ने पुष्टि भी की है।

ऑब्जर्वेटरी के मुताबिक इन हत्याओं के साथ ही हमले की शुरुआत से सीरिया में अब तक कम से कम 38 आम लोग मारे जा चुके हैं। शनिवार देर रात सीरियन नेशनल आर्मी ने कहा कि अनुचित व्यवहार करने वालों पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे और सैन्य अवज्ञा के लिए कानून के समक्ष लाया जाएगा।

टॅग्स :सीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वSyria: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 8 लोगों की मौत; 18 घायल

विश्वअमेरिकी सेना ने सीरिया में किए हवाई हमले, ISIS के दर्जनों ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वसीरिया में ISIS ने की 2 अमेरिकी सैनिकों की हत्या, ट्रंप ने बदला लेने की खाई कसम

विश्वVIDEO: दक्षिणी सीरिया के स्वीडा अस्पताल में सैन्य वर्दीधारी द्वारा चिकित्साकर्मी को मारी गई गोली, खौफनाक वीडियो सामने आया

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना