प्रिंस फिलिप के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल गये प्रिंस चार्ल्स

By भाषा | Published: February 21, 2021 08:05 PM2021-02-21T20:05:27+5:302021-02-21T20:05:27+5:30

Prince Charles went to the hospital to get information about Prince Philip's health | प्रिंस फिलिप के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल गये प्रिंस चार्ल्स

प्रिंस फिलिप के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल गये प्रिंस चार्ल्स

लंदन, 21 फरवरी ब्रिटेन के प्रिसं चार्ल्स अपने पिता ‘ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग’ प्रिंस फिलिप के स्वास्थ्य की जानकारी लेने लंदन के अस्पताल पहुंचे और करीब आधे घंटे तक उनके पास बैठे।

फिलिप (99) एहतियाती उपाय के तहत स्वास्थ्य जांच एवं निगरानी को लेकर कुछ दिनों के लिए यहां एक अस्पताल में भर्ती हैं।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप को चिकित्सकों की सलाह पर यहां मंगलवार को किंग एडवर्ड सप्तम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मास्क पहने 72 वर्षीय चार्ल्स, शनिवार को पिता के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे। चार्ल्स के कार्यालय ने बताया कि वह बाद में दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड में ग्लौसेस्टरशायर स्थित अपने आवास वापस लौट आए।

ब्रिटिश शाही परिवार के सूत्रों के मुताबिक प्रिंस फिलिप को अस्पताल में भर्ती कराने का संबंध कोरोना वायरस से नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Prince Charles went to the hospital to get information about Prince Philip's health

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे