लाइव न्यूज़ :

WATCH: पापुआ न्यू गिनी पहुंचने पर वहां के प्रधानमंत्री मारपे ने पीएम मोदी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्वागत करने के लिए पहुंचे थे एयरपोर्ट

By रुस्तम राणा | Updated: May 21, 2023 18:20 IST

जब पीएम मोदी अपने हवाई जहाज से उतरे तो उन्होंने स्वागत के लिए आए अपने समकक्ष मारपे से गले मिला और उनसे हाथ मिलाया। इसके बाद मारापे अपने छुककर प्रधानमंत्री मंत्री मोदी के पैर छूए और उनका आशीर्वाद लिया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री जेम्स मारपे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर उनका आशीर्वाद लियाजब पीएम मोदी अपने हवाई जहाज से उतरे तो उन्होंने स्वागत के लिए आए अपने समकक्ष मारपे से गले मिलाकिसी भी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा पापुआ न्यू गिनी की यह पहली राजकीय यात्रा है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान में जी-70 की बैठक को समाप्त करने के बाद रविवार को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे हैं। जहां उनका एयरपोर्ट पर जोरदार और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। दिलचस्प बात यह रही की पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारपे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर उनका आशीर्वाद लिया। जब पीएम मोदी अपने हवाई जहाज से उतरे तो उन्होंने स्वागत के लिए आए अपने समकक्ष मारपे से गले मिला और उनसे हाथ मिलाया। इसके बाद मारापे अपने छुककर प्रधानमंत्री मंत्री मोदी के पैर छूए और उनका आशीर्वाद लिया। 

पीएम मोदी यहां अपने समकक्ष जेम्स मारपे के साथ 22 मई को भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच (एफआईपीआईसी) के तीसरे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। तीन देशों के अपने दौरे के दूसरे चरण में मोदी पापुआ न्यू गिनी पहुंचे हैं। यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा पापुआ न्यू गिनी की पहली यात्रा है। 

प्रधानमंत्री जापान से यहां पहुंचे जहां उन्होंने जी-7 के शिखर सम्मेलन में भाग लिया और दुनिया के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। मोदी और मारापे सोमवार को एफआईपीआईसी के तीसरे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। मोदी ने पूर्व में कहा था, ‘‘मैं आभारी हूं कि सभी 14 प्रशांत द्वीप देशों (पीआईसी) ने इस महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन (एफआईपीआईसी) में भाग लेने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।’’ 

एफआईपीआईसी का गठन 2014 में प्रधानमंत्री मोदी की फिजी यात्रा के दौरान किया गया था। एफआईपीआईसी शिखर सम्मेलन में 14 देशों के नेता भाग लेंगे। आम तौर पर कनेक्टिविटी और अन्य मुद्दों के कारण ये सभी शायद ही कभी एक साथ मिलते हैं। 

पीआईसी में कुक आइलैंड्स, फिजी, किरिबाती, मार्शल आइलैंड्स, माइक्रोनेशिया, नाउरू, नीयू, पलाऊ, पापुआ न्यू गिनी, समोआ, सोलोमन आइलैंड्स, टोंगा, तुवालु और वानुआतु शामिल हैं। मोदी, मारापे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर जनरल बॉब डाडे से भी मुलाकात करेंगे।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल