लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावः रोजगार और जलवायु परिवर्तन को मुद्दा बनाया कमला हैरिस ने, कहा- सबकी पहुंच वाले केयर का किया वादा

By भाषा | Updated: August 13, 2020 14:10 IST

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार चुने जाने के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर हैरिस ने ट्रंप प्रशासन के साढ़े तीन साल के शासन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मौजूदा अमेरिकी सरकार की ओर से उठाए गए गलत कदमों की एक लंबी सूची जनता के सामने पेश की।

Open in App
ठळक मुद्देहम लाखों नौकरियों का सृजन करेंगे और स्वच्छ ऊर्जा क्रांति के जरिए हम जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ेंगे।अपने शरीर के बारे में खुद निर्णय ले सके, हम अपनी न्याय प्रणाली से संस्थाबद्ध नस्लवाद को खत्म करेंगे।हैरिस ने आरोप लगाया कि शुरुआती चरण में इसे गंभीरता से लेने में ट्रंप की विफलता की वजह से ऐसा हुआ। 

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने कहा कि निर्वाचित होने पर जो बाइडेन प्रशासन लाखों नौकरियों का सृजन करेगा।

उन्होंने कहा कि यह प्रशासन जलवायु परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष करेगा और सबकी पहुंच वाले केयर (स्वास्थ्य देखभाल) के लिए अधिनियम लाने के साथ ही अमेरिकी लोगों के कल्याण के लिए कई अन्य पहल शुरू करेगा।

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार चुने जाने के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर हैरिस ने ट्रंप प्रशासन के साढ़े तीन साल के शासन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मौजूदा अमेरिकी सरकार की ओर से उठाए गए गलत कदमों की एक लंबी सूची जनता के सामने पेश की।

उन्होंने कहा, ‘’ बाइडेन-हैरिस प्रशासन के तौर पर हम लाखों नौकरियों का सृजन करेंगे और स्वच्छ ऊर्जा क्रांति के जरिए हम जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ेंगे। अनिवार्य आपूर्ति श्रृंखला को वापस लाएंगे ताकि भविष्य अमेरिका में तैयार हो। सबकी पहुंच वाला देखभाल अधिनियम (अफोर्डेबल केयर एक्ट) बनाएंगे ताकि स्वास्थ्य बीमा के साथ सभी की जिंदगी में शांति रहे और देखभाल करने वालों को भी सम्मान, आदर और जितने के वो अधिकारी है, उन्हें उतना मिल सके।’’

हैरिस ने कहा, ‘‘ हम हर एक महिला के अधिकार की रक्षा करेंगे ताकि वह अपने शरीर के बारे में खुद निर्णय ले सके, हम अपनी न्याय प्रणाली से संस्थाबद्ध नस्लवाद को खत्म करेंगे और एक नया मतदान अधिकार अधिनियम - जॉन लेविस मतदान अधिकार अधिनियम - पारित करेंगे ताकि हर किसी की आवाज का सुना जाना और उसे दर्ज किया जाना सुनिश्चित हो सके।’’

हैरिस ने बाइडेन के साथ अपने भाषण के दौरान कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उप राष्ट्रपति माइक पेंस के बारे में सबको पता है और उन्होंने (हैरिस) अमेरिकी लोगों के प्रति इनकी जवाबदेही तय करने के लिए हर दिन काम किया है। अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे कई सेक्टर हैं जहां मौजूदा सरकार ने काफी गड़बड़ियां की है।

हैरिस ने लोगों की नौकरियां जाने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस ने लगभग हर देश को प्रभावित किया लेकिन अमेरिका किसी भी विकसित देश के मुकाबले बुरी तरह प्रभावित हुआ। हैरिस ने आरोप लगाया कि शुरुआती चरण में इसे गंभीरता से लेने में ट्रंप की विफलता की वजह से ऐसा हुआ। 

टॅग्स :अमेरिकाकमला हैरिसडोनाल्ड ट्रम्पजो बाइडेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल