लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हमले के पीछे थे, जहर देकर मारने की साजिश, रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी का बड़ा आरोप

By भाषा | Updated: October 1, 2020 18:31 IST

क्रेमलिन ने इसमें किसी भी तरह की संलिप्तता से लगातार इनकार किया है। राजनेता, भ्रष्टाचार जांचकर्ता एवं पुतिन के सर्वाधिक मुखर आलोचक नवलनी 20 अगस्त को रूस में एक घरेलू उड़ान में बीमार पड़ने के दो दिन बाद इलाज के लिए जर्मनी गए।

Open in App
ठळक मुद्देनवलनी के समर्थकों ने अक्सर कहा है कि इस तरह के हमले तभी हो सकते हैं, जब शीर्ष स्तर पर इसके आदेश दिये गये हों। अस्पताल में 32 दिन बिताए, उनमें से 24 दिन वह गहन देखभाल इकाई में थे। उन्होंने अपनी टिप्पणियां ऑनलाइन पोस्ट की है। इस घटना के बाद अपने पहले साक्षात्कार में, उन्होंने जर्मनी के डेर स्पीगेल पत्रिका से कहा, ‘‘पुतिन इस हमले के पीछे थे।’’

बर्लिनःरूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी ने बृहस्पतिवार को जारी बयानों में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर आरोप लगाया कि उन्हें जहर देकर किए गए हमले के पीछे पुतिन हैं।

नवलनी के समर्थकों ने अक्सर कहा है कि इस तरह के हमले तभी हो सकते हैं, जब शीर्ष स्तर पर इसके आदेश दिये गये हों। क्रेमलिन ने इसमें किसी भी तरह की संलिप्तता से लगातार इनकार किया है। राजनेता, भ्रष्टाचार जांचकर्ता एवं पुतिन के सर्वाधिक मुखर आलोचक नवलनी 20 अगस्त को रूस में एक घरेलू उड़ान में बीमार पड़ने के दो दिन बाद इलाज के लिए जर्मनी गए।

उन्होंने अस्पताल में 32 दिन बिताए, उनमें से 24 दिन वह गहन देखभाल इकाई में थे। उन्होंने अपनी टिप्पणियां ऑनलाइन पोस्ट की है। इस घटना के बाद अपने पहले साक्षात्कार में, उन्होंने जर्मनी के डेर स्पीगेल पत्रिका से कहा, ‘‘पुतिन इस हमले के पीछे थे।’’

बर्लिन में बुधवार को आयोजित साक्षात्कार के संक्षिप्त अंश में उन्होंने कहा, "मेरे पास कोई अन्य जानकारी नहीं है कि अपराध कैसे किया गया था।’’ पूरे साक्षात्कार को बृहस्पतिवार को बाद में ऑनलाइन प्रकाशित किया जाएगा।

नवलनी बीमार पड़ने के दो दिनों तक साइबेरियाई शहर ओम्स्क के एक अस्पताल में कोमा में रहे थे। उन्हें इलाज के लिए बर्लिन ले जाये जाने से पहले रूसी डॉक्टरों ने कहा था कि उनके शरीर में जहर का कोई निशान नहीं मिला। जर्मन रासायनिक हथियार विशेषज्ञों ने पुष्टि की कि उन्हें जहर दिया गया था। 

टॅग्स :रूसव्लादिमीर पुतिनजर्मनीअमेरिकाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा