लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद ने अपने बांग्लादेशी समकक्ष के साथ वार्ता की

By भाषा | Updated: December 15, 2021 21:18 IST

Open in App

ढाका, 15 दिसंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपनी तीन दिवसीय राजकीय यात्रा के प्रथम दिन बुधवार को यहां अपने बांग्लादेशी समकक्ष एम अब्दुल हामिद के साथ वार्ता की। उन्होंने संप्रभुता, समानता, विश्वास एवं सहमति के आधार पर द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक विस्तारित करने पर चर्चा की।

राष्ट्रपति कोविंद 1971 में पाकिस्तान से बांग्लादेश के स्वतंत्रता मिलने के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेने के लिए हामिद के निमंत्रण पर अपनी पहली तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज दिन में यहां पहुंचे।

विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता अरिंदम चौधरी ने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति कोविंद का माननीय राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हामिद ने बंगभवन में द्विपक्षीय बैठक के लिए स्वागत किया। संप्रभुता, समानता, विश्वास और सहमति के आधार पर द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तारित किया गया जो यहां तक कि एक रणनीतिक साझेदारी से भी आगे निकल जाती है।”

बातचीत के बाद, राष्ट्रपति हामिद बंगभवन प्रेसीडेंशियल पैलेस में अपने भारतीय समकक्ष के सम्मान में एक भोज की मेजबानी करेंगे जिसमें प्रधानमंत्री शेख हसीना शामिल होंगी।

इससे पहले, प्रधानमंत्री हसीना ने राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने आपसी हित और द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला