लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा- दुनिया में कोरोना टेस्ट के मामले में अमेरिका अव्वल, भारत दूसरे नंबर पर

By भाषा | Updated: July 22, 2020 09:49 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पुरी दुनिया में कोरोना के सबसे ज्यादा टेस्ट अमेरिका में हो रहे हैं, और दूसरे नंबर पर भारत में हो रहे हैं। हम व्यापक स्तर पर जांच कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया में कोविड-19 संबंधी जांच की संख्या के मामले में अमेरिका पहले और भारत दूसरे नंबर पर है। अमेरिका में अभी तक 1,40,000 से अधिक लोगों की कोविड-19 से जान जा चुकी है और संक्रमण के 38 लाख मामले सामने आए हैं।

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए उनके प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में कोविड-19 संबंधी जांच की संख्या के मामले में अमेरिका पहले और भारत दूसरे नंबर पर है। अमेरिका में अभी तक 1,40,000 से अधिक लोगों की कोविड-19 से जान जा चुकी है और संक्रमण के 38 लाख मामले सामने आए हैं।

ट्रम्प ने कोरोना वायरस की जानकारी देने के लिए कई सप्ताह बाद व्हाइट हाउस में आयोजित किए गए संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम संक्रमण के कारण मारे गए लोगों के लिए एक परिवार के तौर पर शोक मनाते हैं। मैं उनके सम्मान में संकल्प करता हूं कि हम टीका बनाएंगे और वायरस को मात देंगे।

हम टीका बनाने और चिकित्सीय निदान ढूंढने की दिशा में बेहतर कर रहे हैं।’’ ट्रम्प ने कहा, ‘‘हमने वायरस के बारे में बहुत कुछ जान लिया है। हमें पता है कि कौन खतरे में हैं और हम उनकी रक्षा करेंगे।’’ ट्रम्प ने आश्वासन दिया कि कोरोना वायरस का टीका उम्मीद से काफी पहले आ जाएगा। ट्रम्प ने कोविड-19 की जांच के संबंध में किए गए सवाल के जवाब में कहा कि अमेरिका इसमें ‘‘सबसे आगे’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम जल्द ही पांच करोड़ का आंकड़ा पार कर देंगे। दूसरे नंबर पर भारत है, जिसने 1.2 करोड़ जांच की हैं। मुझे लगता है कि हम व्यापक स्तर पर जांच कर रहे हैं।’’ वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वायरस की स्थिति बेहतर होने से पहले बदतर हो सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह दुर्भाग्यवश, बेहतर होने से पहले बदतर हो सकती है।’’ इस दौरान ट्रम्प ने कई बार वायरस को ‘चीनी वायरस’ भी कहा। राष्ट्रपति ने मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील भी की। उन्होंने कहा, ‘‘आपको अच्छा लगे या नहीं, लेकिन इससे फायदा हो रहा है।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर किए बड़े हमले, 25 से अधिक लोगों की मौत?, जवाब में ईरान ने इजराइल और पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा