लाइव न्यूज़ :

Earth Day 2020: यूएन के प्रोग्राम में भारतीय राजनयिक के लिखे ‘अर्थ एंथम’ को कविता कृष्णमूर्ति का स्वर

By भाषा | Updated: April 28, 2020 17:28 IST

संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संचार विभाग ने 'पृथ्वी दिवस' मनाने के लिए लवायु संकट को लेकर कार्रवाई और कोविड-19 से निपटने के प्रयास पर एक वैश्विक युवा संवाद आयोजित किया, जिसमें दुनिया भर के युवाओं की भागीदारी देखी गई।

Open in App
ठळक मुद्देकुमार ने 2008 में यह गीत लिखा था और तब से अब तक यह लंबा सफर तय कर चुका है। जलवायु संकट को लेकर कार्रवाई और महामारी की प्रतिक्रिया पर संवाद के लिए दुनिया भर के युवाओं की भागीदारी देखी गई। 

संयुक्त राष्ट्र: 'पृथ्वी दिवस' मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के एक विभाग ने जलवायु संकट को लेकर कार्रवाई और कोविड-19 से निपटने के प्रयास पर एक वैश्विक युवा संवाद आयोजित किया। इस दौरान भारतीय कवि-राजनयिक अभय कुमार द्वारा रचित ‘अर्थ एंथम’ (पृथ्वी गान) प्रस्तुत किया गया, जिसे प्रसिद्ध गायिका कविता कृष्णमूर्ति ने स्वर दिया। 

संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संचार विभाग ने सोमवार को ‘यूथ-लेड कम्युनिटी कॉल: कोविड​​-19 एंड क्लाइमेट इमरजेंसी' नामक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें जलवायु संकट को लेकर कार्रवाई और महामारी की प्रतिक्रिया पर संवाद के लिए दुनिया भर के युवाओं की भागीदारी देखी गई। 

संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संचार विभाग में ‘आउटरीच डिवीजन’ के निदेशक माहेर नासेर ने चर्चा शुरू करते हुए कहा कि जलवायु संकट को ध्यान में रखते हुए, कोविड-19 महामारी से निपटने के साथ साथ इस बात पर पुन:विचार करने की आवश्यकता है कि राष्ट्रों और समाज का ज्यादा बेहतर तरीके से पुन:निर्माण कैसे किया जा सकता है। 

उन्होंने विज्ञान आधारित समाधान निकालने और एकजुटता से इससे निपटने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर मेडागास्कर और कोमोरोस में भारत के राजदूत और कवि अभय कुमार द्वारा लिखे गए ‘पृथ्वी गान’ को पेश किया गया। पृथ्वी दिवस मनाने के लिए और कोविड​​-19 तथा जलवायु संकट से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर युवाओं को आगे आने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से लिखे गए इस गीत को प्रसिद्ध कलाकार डॉ. एल सुब्रमण्यम ने संगीतबद्ध किया और उनकी पत्नी तथा प्रख्यात पार्श्व गायिका कविता कृष्णमूर्ति ने स्वर दिया। 

इस अवसर पर कुमार ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में पृथ्वी दिवस मनाने के लिए ‘पृथ्वी गान’ की प्रस्तुति उनके और पृथ्वी गान की पूरी टीम के लिए ‘‘गर्व का क्षण’’ है। कुमार ने 2008 में यह गीत लिखा था और तब से अब तक यह लंबा सफर तय कर चुका है। अब तक इसका 50 भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रकोरोना वायरसअर्थ डे
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा