लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कांग्रेशनल प्रोग्रेसिव कॉकस की अध्यक्ष बनीं प्रमिला जयपाल

By भाषा | Updated: December 10, 2020 17:11 IST

Open in App

वाशिंगटन, 10 दिसंबर भारतवंशी अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को अमेरिकी संसद के कांग्रेशनल प्रोग्रेसिव कॉकस (सीपीसी) की अध्यक्ष के तौर पर चुना गया है।

सीपीसी अध्यक्ष के तौर पर चुने जाने से जयपाल अमेरिका में 117वीं कांग्रेस के सबसे ताकतवर सांसदों में से होंगी । अमेरिका में यह पद प्रभावी और अनुभवी सांसद को दिया जाता है।

भारत के चेन्नई में जन्मीं प्रमिला जयपाल (55) को बुधवार को सीपीसी का अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि सीपीसी रंगभेद को खत्म करने, गरीबी और असमानता को मिटाने जैसे कामों को प्रमुखता देगा और देश में परिवर्तन लाने का मार्ग प्रशस्त करेगा ।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे सहयोगियों ने मुझे इतना महत्वपूर्ण ओहदा दिया है उससे मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं।’’

जो बाइडन के प्रशासन में यह कॉकस महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। बाइडन (78) 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभालने वाले हैं।

जयपाल ने कहा कि हमारा कॉकस यहां के परिवारों के लिए राहत का काम करेगा।

सीपीसी में 26 सदस्य होते हैं। इसमें एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष, एक व्हिप समेत अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी होते हैं। भारतवंशी सांसद रो खन्ना को डिप्टी व्हिप चुना गया है और सांसद राशिदा तालिब को उपाध्यक्ष चुना गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा