लाइव न्यूज़ :

कनाडा के तटवर्ती इलाकों में महसूस किए भूकंप के दो बड़े झटके, सुनामी की चेतावनी नहीं

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 22, 2018 14:18 IST

Canada Earthquake 6.6 Powerful Magnitude:भूकंप का केंद्र पोर्ट हार्डी दक्षिण पश्चिम में 117 मील दूर था। फिलहाल सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है।

Open in App

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में सोमवार सुबह भूकंप के दो भयानक झटके महसूस किए गए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 और 6.8 दर्ज की गई है। शुरुआती रिपोर्ट्स में किसी प्रकार की बड़ी क्षति की सूचना नहीं मिल रही है।

स्थानीय समय के अनुसार भूकंप का पहला झटका 10 बजकर 39 मिनट पर पोर्ट हार्डी के दक्षिण-पश्चिम में महसूस किया गया। इसके लगभग आधे घंटे बाद दूसरा शक्तिशाली झटका 11 बजकर 16 मिनट पर महसूस किया गया। 

भूकंप का केंद्र पोर्ट हार्डी दक्षिण पश्चिम में 117 मील दूर था। फिलहाल सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है। अधिक जानकारी मिलने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा।

सोमवार सुबह भारत के हिमांचल प्रदेश में भी हल्की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.0 रही। 

टॅग्स :भूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट