लाइव न्यूज़ :

पूर्वी इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, वायरल वीडियो में तेजी से हिलती दिखी धरती, इधर-उधर गिरे लोग

By अनिल शर्मा | Updated: January 10, 2023 08:40 IST

भूकंप की वजह से तनिम्बर द्वीपों में दो स्कूल भवन और 15 घर क्षतिग्रस्त हो गए जिनमें से एक घर भारी क्षतिग्रस्त हो गया और तीन मामूली क्षतिग्रस्त हुए हैं। एक निवासी के घायल होने की भी सूचना है। सरकार ने सुनामी की चेतावनी जारी की जिसके बाद...

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय निवासियों ने तीन से पांच सेकंड तक तेज झटके महसूस किए।जब भूकंप आया तो दहशत फैल गई, इसलिए निवासियों ने अपने घरों को छोड़ दिया।

जकार्ताः मंगलवार तड़के पूर्वी इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप महसूस किया गया। जिसने एक हल्की आबादी वाले द्वीप श्रृंखला में गाँव की इमारतों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके साथ ही उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में व्यापक रूप से झटके महसूस किए गए। इसका एख वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें जंगल मौजूद कुछ लोग इधर-उधर गिरते नजर आ रहे हैं।

भूकंप की वजह से तनिम्बर द्वीपों में दो स्कूल भवन और 15 घर क्षतिग्रस्त हो गए जिनमें से एक घर भारी क्षतिग्रस्त हो गया और तीन मामूली क्षतिग्रस्त हुए हैं। एक निवासी के घायल होने की भी सूचना है। सरकार ने सुनामी की चेतावनी जारी की जिसे बाद में वापस ले लिया।

स्थानीय निवासियों ने तीन से पांच सेकंड तक तेज झटके महसूस किए। राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने स्थानीय एजेंसी का हवाला देते हुए एक बयान में कहा, "जब भूकंप आया तो दहशत फैल गई, इसलिए निवासियों ने अपने घरों को छोड़ दिया।" ‘

जियोसाइंस ऑस्ट्रेलिया एजेंसी’ के अनुसार, डार्विन शहर सहित उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में 1,000 से अधिक लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। ‘द ज्वॉइंट ऑस्ट्रेलियन सूनामी वॉर्निंग सेंटर’ के अनुसार, भूकंप से मुख्य भूमि या किसी द्वीप या क्षेत्र को सूनामी का कोई खतरा नहीं है।

2021 के आंकड़ों के अनुसार, 7.6 तीव्रता के भूकंप का केंद्र बांदा सागर में था, जो मालुकु प्रांत में तनिम्बर द्वीपों के निकट था। यहां लगभग 1,27,000 निवासी हैं। पापुआ और पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांतों के साथ-साथ उत्तरी ऑस्ट्रेलिया सहित कई क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए।

इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की थी जिसे तीन घंटे बाद हटा लिया गया था।" 

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप का केंद्र ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी छोर से 105 किलोमीटर (65 मील) की गहराई में था। गहरे भूकंप उथले झटकों की तुलना में कम सतह क्षति का कारण बनते हैं लेकिन अधिक व्यापक रूप से महसूस किए जाते हैं।

टॅग्स :इंडोनेशियाभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल