नासाः टाइटेनियम शौचालय का परीक्षण, लागत 168 करोड़ रुपये, महिलाओं की सुविधा का विशेष ख्याल,जानिए खासियत

By भाषा | Published: October 2, 2020 02:40 PM2020-10-02T14:40:59+5:302020-10-02T14:40:59+5:30

नासा के मुताबिक अंतरिक्ष केंद्र में मौजूद अंतरिक्ष यात्री कुछ महीनों तक इस शौचालय का इस्तेमाल करेंगे और सब ठीक रहा तो इसे स्थायी रूप से लगाया जाएगा। 

Potty training NASA set to launch, test new $23M titanium space toilet | नासाः टाइटेनियम शौचालय का परीक्षण, लागत 168 करोड़ रुपये, महिलाओं की सुविधा का विशेष ख्याल,जानिए खासियत

नासा के ओरियन कैप्सूल में लगाया जा सकता है जो कुछ सालों के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर चंद्रमा पर जाएगा।

Highlightsनार्थोप ग्रुमैन ने कहा है कि इंजीनियर अगर समस्या का पता लगा लेते हैं तो शुक्रवार को इसे दोबारा रवाना करने की कोशिश की जाएगी।ऊंचाई महज 71 सेंटीमीटर है जो मौजूदा समय में अंतरिक्ष केंद्र में लगे रूसी शौचालय के मुकाबले महज आधी है।

केप केनारवेलः नासा ने दशकों बाद 2.3 करोड़ डॉलर (करीब 168 करोड़ रुपये)की लागत से अंतरिक्ष यात्रियों के लिए तैयार टाइटेनियम शौचालय का परीक्षण किया जिसमें महिलाओं की सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया है।

इस शौचालय को मालवाहक अंतरिक्ष यान में रखकर बृहस्पतिवार देर रात को वर्जीनिया के वालोप्स आईलैंड से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र को रवाना करना था लेकिन उल्टी गिनती पूरी होने से महज दो मिनट पहले उड़ान रोक दी गई। नार्थोप ग्रुमैन ने कहा है कि इंजीनियर अगर समस्या का पता लगा लेते हैं तो शुक्रवार को इसे दोबारा रवाना करने की कोशिश की जाएगी।

यह शौचालय करीब 45 किलोग्राम वजनी है और इसकी ऊंचाई महज 71 सेंटीमीटर है जो मौजूदा समय में अंतरिक्ष केंद्र में लगे रूसी शौचालय के मुकाबले महज आधी है। यह इतना छोटा है कि इसे नासा के ओरियन कैप्सूल में लगाया जा सकता है जो कुछ सालों के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर चंद्रमा पर जाएगा। नासा के मुताबिक अंतरिक्ष केंद्र में मौजूद अंतरिक्ष यात्री कुछ महीनों तक इस शौचालय का इस्तेमाल करेंगे और सब ठीक रहा तो इसे स्थायी रूप से लगाया जाएगा।

 

Web Title: Potty training NASA set to launch, test new $23M titanium space toilet

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे