लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान आर्मी की बर्बरता का मुद्दा पहुंचा UN, जेनेवा में पोस्टर लगा NGO ने मांगी मदद

By भारती द्विवेदी | Updated: September 12, 2018 12:29 IST

पोस्टर में दिख रहे नेताओं में से कोई आठ साल से गायब है तो कई छह महीने से।

Open in App

नई दिल्ली, 12 सितंबर:  पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का मुद्दा अब देश से निकलकर विदेश तक पहुंच रहा है। स्विटजरलैंड के जेनेवा स्थित यूनाइडेट नेशन ऑफिस के बाहर पाक अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तान आर्मी द्वारा उठाए गए बलूच नेताओं के पोस्टर लगाए गए हैं।

यूरोपियन ऑर्गेनाइजेशन फॉर पाकिस्तानी माइनॉरिटीज नाम की एनजीओ ने पाक अधिकृत कश्मीर से गायब हुए उन नेताओं के पोस्टर लगाए हैं, जिन्हें पाकिस्तानी आर्मी ने फर्जी मामलों में फंसा कर उठाया है। पोस्टर में दिख रहे नेताओं में से कोई आठ साल से गायब है तो कई छह महीने से।

दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, एनजीओ चाहती है कि यूएन इस मामले में दखल दें और गायब नेताओं को रिहा कराया। साथ ही यूएन पाकिस्तान में एक फैक्ट फाइंडिंग टीम भेजे जो आर्मी द्वारा उठाए गए लोगों को रिहा करा सके।ये एनजीओ पीओके में पाकिस्तान आर्मी द्वारा पीओके में हो रही कार्रवाई का भी विरोध कर कर रही है।

एनजीओ का कहना है कि पाकिस्तानी आर्मी ने इन सारे लोगों को फर्जी मामलों में फंसाकर उठा लिया था। जो भी आर्मी के बर्बरता का विरोध करता है, उस पर आतंक निरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया जाता है। गौरतलब है कि फिलहाल जेनेवा में यूनाइटेड नेशन का 39वां अधिवेशन चल रहा है।

पिछले साल भी अगस्त में विश्व बलोच संगठन ने पाकिस्तान के खिलाफ जेनेवा में यूनाइटेड नेशन ह्यूमन राइट्स काउंसिल के सामने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया था। बलोच संगठन ब्लूचिस्तान में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ पाकिस्तान के विरोध में प्रदर्शन किया था।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल