लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में टाटा स्टीलवर्क्स के प्लांट में तीन विस्फोट, 2 लोग घायल

By भाषा | Updated: April 26, 2019 13:19 IST

Open in App

ब्रिटेन के पोर्ट टालबोट स्थित टाटा स्टीलवर्क्स में तीन धमाके होने की खबर है। इस घटना में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। बीबीसी के मुताबिक , टाटा के वेल्स स्थित पोर्ट टालबोट संयंत्र में रात करीब तीन बजकर 35 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर धमाके हुए। 

साउथ वेल्स पुलिस विभाग ने ट्वीट में कहा कि उन्हें टाटा स्टीलवर्क्स के संयंत्र में विस्फोट की जानकारी मिली है। आपातकालीन सेवाएं वहां मौजूद हैं। जल्द ही आगे की जानकारी दी जाएगी। पुलिस ने कहा कि उन्हें तीन बजकर 35 मिनट पर संयंत्र में धमाके की सूचना मिली थी। 

आग पर काबू पा लिया गया है

इस समय तक दो लोगों को मामूली चोटें आने की खबर है। टाटा स्टील के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी आपातकालीन सेवाओं के साथ मिलकर काम कर रही है और संयंत्र में लगी आग " नियंत्रण " में है। टाटा स्टील ने बयान में कहा , " आग को बुझा दिया गया है और हादसे की पूरी जांच शुरू की गई है। " 

प्रारंभिक सूचनाओं से पता चला है कि पिघली हुई धातु को लाने - ले जाने में इस्तेमाल होने वाली ट्रेन से विस्फोट हुआ है। प्रवक्ता ने कहा , " धमाके की वजह से कुछ जगह आग लग गई थी। इसके चलते कुछ इमारतों को नुकसान हुआ है। फिलहाल आग काबू में है। " 

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल