लाइव न्यूज़ :

यूरोप और एशिया के सात देशों की यात्रा पर जाएंगे पोम्पिओ

By भाषा | Updated: November 11, 2020 09:10 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 11 नवंबर अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए विवादास्पद चुनाव के बाद घरेलू स्तर पर राजनीतिक उथल-पुथल के बीच देश के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने घोषणा की कि वह शुक्रवार को फ्रांस, तुर्की, जॉर्जिया, इज़राइल, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब की यात्रा के लिए रवाना होंगे।

पोम्पिओ ने एक संवाददाता सम्मेलन में यहां मंगलवार को कहा, ‘‘हर देश में अलग-अलग मामलों पर चर्चा होगी, लेकिन मुझे भरोसा है कि इनमें से कई देशों के साथ पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने तथा सहयोग के इस प्रशासन के ऐतिहासिक प्रयासों पर वार्ता होगी।’’

पोम्पिओ 13 से 23 नवंबर तक इन देशों की यात्रा करेंगे। वह सबसे पहले फ्रांस जाकर राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। फ्रांस के बाद वह तुर्की और जॉर्जिया जाएंगे।

इसके बाद वह इज़राइल में वहां के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। पोम्पिओ इज़राइल से संयुक्त अरब अमीरात, कतर और फिर सऊदी अरब जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा