लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के 39 छावनी बोर्ड में चुनाव के लिए हो रहा मतदान

By भाषा | Updated: September 12, 2021 13:09 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 12 सितंबर पाकिस्तान में 2023 में आम चुनाव होने से पहले स्थानीय स्तर पर निर्वाचन की सबसे बड़ी प्रक्रिया के तहत 39 छावनी बोर्ड में रविवार को चुनाव हुए। पाकिस्तान मुख्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ।

इस चुनाव में कुल 206 सीटों के लिए 1,513 उम्मीदवार मैदान में हैं। देश के 42 छावनी बोर्ड में 219 वार्ड हैं लेकिन कामरा, चेरात और मुर्री गल्लीज के नौ में से किसी भी वार्ड में चुनाव नहीं हो रहा क्योंकि इनमें या तो उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया है या मतदान स्थगित कर दिया गया है।

विभिन्न छावनी बोर्ड के अन्य चार वार्डों में भी चुनाव नहीं हो रहे क्योंकि वहां उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया है। सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई), पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) समेत सभी बड़े राजनीतिक दल, राष्ट्रवादी और धार्मिक पार्टियां चुनावी मैदान में हैं। वर्ष 2018 के आम चुनाव के बाद यह तीसरा सबसे बड़ा चुनाव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी