लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए 100 सैनिक तैनात करेगा पोलैंड

By भाषा | Updated: August 19, 2021 15:40 IST

Open in App

वारसॉ, 19 अगस्त (एपी) पोलैंड के राष्ट्रपति ने अपने तथा सहयोगी देशों के नागरिकों को अफगानिस्तान से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सेना के 100 जवानों के एक दल को वहां तैनात करने की मंजूरी दे दी है।राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा ने इस मिशन के लिए बुधवार देर रात एक आदेश पर हस्ताक्षर किए। यह मिशन 16 सितंबर तक चलेगा। इस बीच, पोलैंड के रक्षा मंत्री मारियस ब्लैस्ज़क ने बताया कि अफगानिस्तान से निकाले गए लोगों के एक समूह को लेकर पहला विमान बुधवार देर रात वारसॉ के सैन्य हवाई अड्डे पर उतरा।लोगों के समूह को सैन्य विमान के जरिए पहले काबुल से उज्बेकिस्तान ले जाया गया, उसके बाद उन्हें वारसॉ पहुंचाया गया। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते हुए प्रभाव के मद्देनजर पोलैंड की सेना मंगलवार से ही अपने देश के नागरिकों के अलावा उन लोगों को वहां से बाहर निकालने के कार्य में जुटी हुई है, जिन्होंने पोलैंड की सेना तथा उसके मिशन का सहयोग किया था। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अफगानिस्तान से लौटे लोगों को पृथकवास में रहना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल