लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने बैंकॉक में की थाई प्रधानमंत्री से मुलाकात, भारत-आसियान समिट में लेंगे हिस्सा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2019 20:09 IST

PM Narendra Modi in Thailand: पीएम नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार को पहुंचे थाइलैंड, जानिए उनकी इस यात्रा से जुड़ी पल-पल की अपडेट

Open in App
ठळक मुद्देआसियान-भारत शिखर सम्मलेन में हिस्सा लेंगे पीएम मोदीसमिट के बाद पीएम नरेंद्र मोदी थाईलैंड के पीएम जनरल प्रयाग चान-ओ-चान के साथ बैठक करेंगे। 

पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को थाईलैंड के तीन दिन के दौरे पर राजधानी बैंकॉक पहुंचे। पीएम यहां रविवार को असोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस (ASEAN)-इंडिया, ईस्ट एशिया ऐंड रीजनल कॉम्प्रेंहसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप (RECP) समिट में हिस्सा लेंगे।    

रविवार को प्रधान मंत्री मोदी एक बिजनेस इवेंट में हिस्सा लेंगे और उसके बाद थाई प्रधान मंत्री प्रार्थना चान-ओ-चा के साथ 16 वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। आसियान-भारत बैठक संबंधों में हुई प्रगति का जायजा लेगी।

 

 

03 Nov, 19 12:34 PM

पीएम मोदी ने की इंडोनेशियाई राष्ट्रपति से मुलाकात

थाईलैंड के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो से बैंकॉक में की मुलाकात।

03 Nov, 19 12:33 PM

पीएम मोदी ने की थाई प्रधानमंत्री से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज थाईलैंड के प्रधानमंत्री चान-हो-चा से मुलाकात की।

03 Nov, 19 11:25 AM

भारत ने एक ढर्रे, नौकरशाही वाली शैली से काम करना बंद कर दिया है : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में पेश करते हुए कहा है कि अब हम एक ढर्रे से चलने वाला देश नहीं हैं। रविवार को यहां उद्योग जगत के दिग्गजों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘भारत एक बड़े बदलाव से गुजर रहा है और हमने नौकरशाही वाली शैली से काम करना बंद कर दिया है।’’ मोदी तीन दिन की थाइलैंड यात्रा पर हैं। मोदी ने कहा, ‘‘ हमने कराधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किया है। भारत में अनुकूल कर व्यवस्था है।’’ उन्होंने कर व्यवस्था में किसी गड़बड़ी को रोकने और पारदर्शिता लाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों का जिक्र किया।

03 Nov, 19 11:24 AM

आसियान सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा, भारत समुद्री इलाकों समेत आसियान के साथ अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने को तैयार. संबंधों के समग्र विकास के लिए आसियान और भारत के बीच सम्पर्क विकसित होना महत्वपूर्ण है.

03 Nov, 19 09:30 AM

बैंकॉक में पीएम मोदी, 'भारत निवेश के लिए सबसे आकर्षक अर्थव्यवस्थाओं में से एक।'

03 Nov, 19 09:22 AM

बैंकॉक में आदित्य बिरला समूह के गोल्डन जुबिली सेलिब्रेशन में पीएम मोदी

बैंकॉक में पीएम मोदी ने कहा: यह भारत में आने का सबसे अच्छा समय है। कई चीजें बढ़ रही हैं जबकि अन्य गिर रही हैं। व्यापार करने में आसानी, जीवनयापन में आसानी, एफडीआई, वन कवर, पेटेंट, उत्पादकता, बुनियादी ढांचा बढ़ रहा है। जबकि कर, कर की दरें, लालफीताशाही, भ्रष्टाचार, गिर रहे हैं।

03 Nov, 19 09:26 AM

बैंकॉक में PM मोदी ने कहा, 'भारत अब 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का सपना देख रहा है। जब 2014 में मेरी सरकार ने कार्यभार संभाला था, तब भारत की जीडीपी 2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर थी। 5 साल में, हमने इसे लगभग 3 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ा दिया। यह मुझे विश्वास दिलाता है कि 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का सपना जल्द ही एक वास्तविकता होगी

03 Nov, 19 08:00 AM

अपनी इस यात्रा के दौरान, मोदी बैंकॉक में मौजूद कई अन्य विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

03 Nov, 19 07:58 AM

आंग सान सू से मिलेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की के साथ बैठक करने वाले हैं। आंग सान सू की के साथ बैठक शाम 4:40 बजे होनी है।

03 Nov, 19 07:58 AM

आसियान समिट के बाद पीएम नरेंद्र मोदी थाईलैंड के पीएम जनरल प्रयाग चान-ओ-चान के साथ बैठक करेंगे। 

03 Nov, 19 07:57 AM

11.15 बजे से होगी आसियान-भारत शिखर सम्मेलन

भारत-आसियान शिखर सम्मेलन सुबह 11:15 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:15 बजे (भारत समय) तक जारी रहेगा

03 Nov, 19 07:54 AM

पीएम मोदी थाईलैंड की तीन दिवसीय यात्रा पर

पीएम मोदी शनिवार को तीन दिवसीय यात्रा पर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक पहुंचे। अपनी इस यात्रा पर असोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस (ASEAN)-इंडिया, ईस्ट एशिया ऐंड रीजनल कॉन्प्रेहन्सिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप (RECP) समिट में हिस्सा लेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीथाईलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?