लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लासगो में नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

By भाषा | Updated: November 2, 2021 17:33 IST

Open in App

ग्लासगो, दो नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने नेपाली समकक्ष शेर बहादुर देउबा से मुलाकात कर घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने, जलवायु परिवर्तन, कोविड-19 का मुकाबला करने और महामारी से उबरने के तरीकों पर चर्चा की। जुलाई में देउबा के नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी से उनकी यह पहली मुलाकात है।

ग्लासगो में जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन से इतर मोदी और देउबा के बीच हुई यह बैठक, भारत द्वारा ‘‘छोटे द्वीपीय देशों के लिए लचीली आधारभूत संरचना’’ (आईआरआईएस) पहल की शुरुआत किये जाने के बाद हुई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से मुलाकात की। प्रधानमंत्री देउबा के पदभार ग्रहण करने के बाद हुई इस पहली मुलाकात में दोनों नेताओं ने हमारे घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। जलवायु, कोविड-19 पर भी चर्चा की और महामारी से उबरने की दिशा में मिलकर काम करने का संकल्प लिया।”

सोमवार को, प्रधानमंत्री मोदी ने सीओपी26 जलवायु शिखर सम्मेलन के मौके पर देउबा सहित कई विश्व नेताओं के साथ बातचीत की।

मोदी ने देउबा के साथ फोटो साझा करते हुए ट्वीट किया, ''ग्लासगो में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से मुलाकात की। यह महत्वपूर्ण है कि हम सतत विकास के लिए मिलकर काम करते रहें। उन्होंने हिमालयी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन के खतरे को सही ढंग से उजागर किया।''

देउबा ने मुलाकात को लेकर मोदी के ट्वीट किया और कहा कि वह बहुत प्रसन्न हैं।

नेपाल के प्रधानमंत्री ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीओपी26 के दौरान मिलकर खुशी हुई। सतत विकास महत्वपूर्ण है - विशेष रूप से हमारे साझा हिमालयी क्षेत्र के भविष्य के लिए, जो विशेष रूप से कमजोर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक